इश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 10, 2026 16:03 IST2026-04-10T16:01:49+5:302026-04-10T16:03:29+5:30

Naubatpur: सुमन के कथित आशिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सत्या की जमकर पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गया।

Naubatpur secret love alive again not ended even after 5 years marriage When came home work talking another man husband beat his wife along her lover patna bihar | इश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

सांकेतिक फोटो

Highlightsसुमन के पुराने इश्क का राज फिर से जिंदा हो उठा।सुमन का किसी युवक से अफेयर था, जो शादी के बाद भी खत्म नहीं हुआ।घर में तनातनी हो चुकी थी, मगर इस बार मामला हद से आगे बढ़ गया।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के रौनिया गांव से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा जिंदगी में दरार तब गहराई, जब बीबी के कथित प्रेम संबंध ने रिश्ते की बुनियाद को हिला कर रख दिया। दरअसल, सत्या कुमार की शादी करीब पांच साल पहले सुमन कुमारी से हुई थी। दोनों की एक मासूम बच्ची भी है और सत्या मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का गुजारा करता था। लेकिन इस घर की सुकून भरी जिंदगी में उस वक्त भूचाल आ गया, जब सुमन के पुराने इश्क का राज फिर से जिंदा हो उठा।

बताया जा रहा है कि शादी से पहले सुमन का किसी युवक से अफेयर था, जो शादी के बाद भी खत्म नहीं हुआ। अक्सर मायके जाने के बहाने दोनों के बीच बातचीत जारी रहती थी। इसी बात को लेकर पहले भी कई बार घर में तनातनी हो चुकी थी, मगर इस बार मामला हद से आगे बढ़ गया।

दो दिन पहले जब सत्या कुमार मजदूरी कर घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को फोन पर किसी गैर-मर्द से बात करते पकड़ लिया। इसके बाद घर में कहासुनी हुई, जो जल्द ही झगड़े और हंगामे में तब्दील हो गई। इसी दौरान सुमन के कथित आशिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सत्या की जमकर पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। लेकिन कहानी ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब सुमन कुमारी ने अपने ही शौहर पर दहेज मांगने और जुल्म ढाने का संगीन इल्जाम लगा दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुमन के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की और सत्या कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अब यह मामला सिर्फ घरेलू विवाद नहीं, बल्कि कानून और इंसाफ की लड़ाई बन चुका है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं कहीं पति के साथ हुई मारपीट की चर्चा है, तो कहीं बीबी के आरोपों पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस तहकीकात में जुटी है और सच क्या है, यह आने वाली जांच ही बताएगी।

Web Title: Naubatpur secret love alive again not ended even after 5 years marriage When came home work talking another man husband beat his wife along her lover patna bihar

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे