नागपुरः इतवारी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी' स्टेशन किया गया, भाजपा विधायक ने दी जानकारी, जानें क्या है इसका संबंध
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2023 13:52 IST2023-06-30T13:44:03+5:302023-06-30T13:52:08+5:30
नागपुर पूर्व के विधायक कृष्णा खोपड़े ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राज्य के गृह विभाग द्वारा इस संबंध में 16 जून को एक अधिसूचना जारी की गई थी।

file photo
नागपुरः महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर जिले के इतवारी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी' स्टेशन रखने का फैसला किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने यह जानकारी दी। नागपुर पूर्व के विधायक कृष्णा खोपड़े ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राज्य के गृह विभाग द्वारा इस संबंध में 16 जून को एक अधिसूचना जारी की गई थी।
जिसमें यह भी बताया गया था कि गृह मंत्रालय से 23 मई को नाम परिवर्तन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को इस तरह की श्रद्धांजलि देना सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।