लाइव न्यूज़ :

नागौरः मंत्री लाल चंद कटारिया और मुरारी मीणा बाल-बाल बचे, उनकी कार की टक्कर दो अन्य कारों के साथ हुई, नाबालिग लड़की की नाक में चोट लगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2023 20:27 IST

पुलिस ने बताया कि नागौर के सदर थाना इलाके में एक तिराहा पर गलत दिशा से आ रही एक कार के पहले मंत्रियों की कार से टकराने और फिर दूसरी कार से टकराने से हुई घटना में एक नाबालिग लड़की घायल हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकार की टक्कर दो अन्य कारों के साथ हो गयी।दूसरी कार से टकराने से हुई घटना में एक नाबालिग लड़की घायल हो गई। कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया को झटका लगा।

जयपुरः राजस्थान के नागौर जिले में शुक्रवार को मंत्री लाल चंद कटारिया और मुरारी मीणा उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी कार की टक्कर दो अन्य कारों के साथ हो गयी।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नागौर के सदर थाना इलाके में एक तिराहा पर गलत दिशा से आ रही एक कार के पहले मंत्रियों की कार से टकराने और फिर दूसरी कार से टकराने से हुई घटना में एक नाबालिग लड़की घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया को झटका लगा। सदर पुलिस स्टेशन के थानाधिकारी रूपाराम ने बताया कि एक लड़की रौनक की नाक पर चोट लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दोनों मंत्री उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल भी गए।

उन्होंने बताया कि गलत दिशा से आ रही कार के चालक सुरेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया गया है और उसकी कार जब्त कर ली गयी है। हादसे के समय दोनों मंत्री जोधपुर से नागौर आ रहे थे, बाद में दोनों मंत्री जयपुर के लिये रवाना हो गये। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत