लाइव न्यूज़ :

ये हैं कलयुग के 'श्रवण कुमार', मां को स्‍कूटर से ले गए तीर्थयात्रा पर, वीडियो शेयर कर आनंद महिंद्रा बोले- गिफ्ट में दूंगा कार

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 23, 2019 15:30 IST

वीडियो को शेयर कर दावा किया गया है कि डी. कृष्‍ण कुमार ने अपनी मां को तीर्थयात्रा पर ले जाने के लिए नौकरी तक छोड़ दी है।

Open in App

आपने श्रवण कुमार की कहानियां तो पढ़ी ही होंगी, जिन्होंने अपने अंधे माता-पिता को कंधों पर उठाकर तीर्थयात्रा करवाई थी। ठीक वैसा ही काम कर्नाटक मैसूर के रहने वाले एक बेटे ने किया है। हालांकि इन्होंने तीर्थयात्रा कंधे पर बिठाकर नहीं बल्कि स्कूटर पर बिठा कर कराई है। डी. कृष्‍ण कुमार ने अपनी 70 वर्षीय मां को तीर्थयात्रा पर स्कूटर से ले गए। डी. कृष्‍ण कुमार अपनी मां को स्कूटर पर बिठाकर 48 हजार किमी की यात्रा की। डी. कृष्‍ण कुमार और उनकी मां का वीडियो देश के बड़े उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। 

वीडियो शेयर करते हुए उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने लिखा है, ''मां और देश के लिए प्‍यार की एक सुंदर कहानी। इसे शेयर करने के लिए मनोज का धन्यवाद। यदि आप इनसे संपर्क कर सकें, तो मैं उन्‍हें खुद एक महिंद्रा KUV100 NXT गिफ्ट करना चाहूंगा। ताकि वह अपनी अगली यात्रा में मां को कार से ले जा सकें।''

इस वीडियो को ट्विटर पर मनोज कुमार ने शेयर किया था। मनोज कुमार दी फाउंडेशन के सीईओ हैं। आनंद महिंद्रा ने इन्ही के ट्वीट को रिट्वीट किया था। 

वीडियो को शेयर कर दावा किया गया है कि उसके मुताबिक अपनी मां को तीर्थयात्रा पर ले जाने के लिए कृष्‍ण कुमार ने नौकरी तक छोड़ दी है। कृष्‍ण कुमार ने जिस स्कूटर से मां को तीर्थयात्रा करवाया है वह 20 साल पुराना चेतक स्‍कूटर है। दावा किया गया है कि कृष्‍ण कुमार की मां ने इससे पहले कभी शहर नहीं देखा था। 

टॅग्स :वायरल कंटेंटकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप