लाइव न्यूज़ :

वीडियो: रात के अंधेरे में अलीगढ़ की संकरी गली में दिखी रहस्यमय आकृति, लोगों का दावा- 'भूत' हुआ कैमरे में कैद

By आजाद खान | Updated: January 26, 2023 20:54 IST

इस वायरल वीडियो में रात के अंधेरे में एक रहस्यमय आकृति दिखाई दे रही है। ऐसे में इसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह एक 'भूत' है जो कैमरे में कैद हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अलीगढ़ की एक गली में भूत के देखने का दावा किया गया है। वहीं कुछ लोग इस वीडियो को फेक बताकर इस बात को झूठला दे रहे है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर अलिगढ़ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें रात के अंधेरे में 'भूत' देखने का दावा किया जा रहा है। घटना के इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक रहस्यमय आकृति नजर आ रही है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह 'भूत' है। 

हालांकि वीडियो को लेकर कई दावे किए जा रहे है लेकिन अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि यह रहस्यमय आकृति 'भूत' ही है। यह पहली बार नहीं है जब किसी रहस्यमय आकृति को लेकर उसके 'भूत' होने का दावा किया गया हो, लेकिन अभी तक इसका कोई पक्का सबूत नहीं मिल पाया है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) का फुटेज दिखाया जा रहा है। इस फुटेज में एक गली को देखी जा सकती है जिसे रात के समय रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे में जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, सफेद रंग के कपड़े में एक रहस्यमय आकृति दिखाई देती है जो धीरे-धीरे आगे बढ़ती है। 

वीडियो के अगले हिस्से में रहस्यमय आकृति कुछ दूर जाने के बाद गायब भी होते दिख रही है। ऐसे में इस वीडियो को लेकर कई दावे किए जा रहे है, ऐसा ही एक दावा है कि यह रहस्यमय आकृति और कोई नहीं बल्कि एक 'भूत' है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे लेकर खूब चर्चा भी कर रहे है। 

क्या है पूरा मामला, वीडियो का क्या है सच

वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) की एक तंग गली की है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर का है। 

एक तरफ जहां कुछ लोग इस घटना को पैरानॉर्मल एक्टिविटी बता रहे है वहीं दूसरी ओर बाकी लोग इसे एक फेक वीडियो बता रहे है। इस वीडियो को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि ये किसी एडिटिंग के जरिए बनाया गया है और यह बिल्कुल नकली है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोअलीगढ़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो