लाइव न्यूज़ :

मुंबई: सफर के दौरान महिला का खोया आईफोन, ऑटो-रिक्शा चालक और स्विगी बॉय की मदद से मिला फोन, पढ़ें ट्वीट

By आजाद खान | Updated: July 3, 2023 15:12 IST

महिला का ट्वीट पढ़ कई ट्विटर यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने महिला का फोन वापस देने वाले को एक लेजेंड बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में सफर के दौरान एक महिला का फोन खो गया था। ऐसे में महिला को फोन खोजने में कई मुंबईकरों ने उसकी मदद की है। इस बात से खुश महिला ने सभी का ट्विटर पर धन्यवाद किया है।

Viral News:  सोशल मीडिया पर एक ट्विटर यूजर ने मजेदार पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनसे एक सवाल का जबाव दिया है जिसमें यह पूछा गया था कि आखिर वे मुंबई को इतना प्यार क्यों करते है। दरअसल, महिला ने एक ट्वीट थ्रेड का जवाब दिया है जिसमें यह सवाल किया गया था कि आखिर क्यों वे मुंबई को इतना पसंद करते है। 

महिला ने अपना एक अनुभव शेयर किया है जिसमें उनसे बताया है कि किस तरीके से उसका आईफोन खो जाने पर मुंबईकरों ने उसकी मदद की थी और सही सलामत उसका फोन उसे वापस लौटाया था। महिला ने ट्वीट में मुंबईकरों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है और बताया कि कैसे मुंबई के रहने वाले लोगों ने उसकी मदद की थी। 

क्या है पूरा मामला

महिला ने ट्विटर पर लिखा है कि 2 जुलाई की सुबह उसका आईफोन खो गया था और वह काफी परेशान हो गई थी। महिला के मुताबिक, जब वह मुंबई के वर्सोवा मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची तो उसे पता चला कि उसके बैग में उसका फोन नहीं है। ऐसे में महिला ने वापस जाने का फैसला लिया और जिस रूट से वह आई थी उसी रास्ते से वह वापस गई थी। 

महिला ने कई ट्विटर पोस्ट के जरिए यह बताया कि कैसे कुछ रिक्शा चालकों ने उसकी मदद की और कैसे अंत में उसका खोया हुआ फोन उसे मिला है। महिला ने बताया कि काफी परेशानी के बाद राहुल नामक एक फूड डिलीवरी बॉय उसके सामने आया और उसका फोन उसे वापस दिया है। 

इंटरनेट यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स 

इस पोस्ट को ट्विटर उपयोगकर्ता @historywali द्वारा साझा किया गया है जिसमें महिला ने अपने आईफोन पाने का अनुभव शेयर किया है। महिला ने उसका फोन लौटाने वाले राहुल का दिल से आभार व्यक्त किया है और कहा है कि यही कारण है कि वह भी मुंबई को काफी पसंद करती है और यहां रहना पसंद करती है। 

ट्वीट को पढ़ने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन्स भी दिए है। एक यूजर ने कहा है कि राहुल एक लेजेंड है। वहीं एक और यूजर ने कहा है कि यही कारण है कि मुंबई मेरी जान है।  

टॅग्स :अजब गजबमुंबईट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत