मुंबई: सफर के दौरान महिला का खोया आईफोन, ऑटो-रिक्शा चालक और स्विगी बॉय की मदद से मिला फोन, पढ़ें ट्वीट
By आजाद खान | Updated: July 3, 2023 15:12 IST2023-07-03T14:59:35+5:302023-07-03T15:12:25+5:30
महिला का ट्वीट पढ़ कई ट्विटर यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने महिला का फोन वापस देने वाले को एक लेजेंड बताया है।

फोटो सोर्स: Twitter@historywali
Viral News: सोशल मीडिया पर एक ट्विटर यूजर ने मजेदार पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनसे एक सवाल का जबाव दिया है जिसमें यह पूछा गया था कि आखिर वे मुंबई को इतना प्यार क्यों करते है। दरअसल, महिला ने एक ट्वीट थ्रेड का जवाब दिया है जिसमें यह सवाल किया गया था कि आखिर क्यों वे मुंबई को इतना पसंद करते है।
महिला ने अपना एक अनुभव शेयर किया है जिसमें उनसे बताया है कि किस तरीके से उसका आईफोन खो जाने पर मुंबईकरों ने उसकी मदद की थी और सही सलामत उसका फोन उसे वापस लौटाया था। महिला ने ट्वीट में मुंबईकरों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है और बताया कि कैसे मुंबई के रहने वाले लोगों ने उसकी मदद की थी।
क्या है पूरा मामला
महिला ने ट्विटर पर लिखा है कि 2 जुलाई की सुबह उसका आईफोन खो गया था और वह काफी परेशान हो गई थी। महिला के मुताबिक, जब वह मुंबई के वर्सोवा मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची तो उसे पता चला कि उसके बैग में उसका फोन नहीं है। ऐसे में महिला ने वापस जाने का फैसला लिया और जिस रूट से वह आई थी उसी रास्ते से वह वापस गई थी।
Thread.
— Historywali (@historywali) July 2, 2023
I lost my phone this morning.
iPhone 12 mini, which I’ve had for about 2 years.
I was going up the escalator at the Versova Metro station, when I reached into my bag and had my ‘waitaminute where the fuck is my phone???!’ moment.
Heart sank.
महिला ने कई ट्विटर पोस्ट के जरिए यह बताया कि कैसे कुछ रिक्शा चालकों ने उसकी मदद की और कैसे अंत में उसका खोया हुआ फोन उसे मिला है। महिला ने बताया कि काफी परेशानी के बाद राहुल नामक एक फूड डिलीवरी बॉय उसके सामने आया और उसका फोन उसे वापस दिया है।
इंटरनेट यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स
इस पोस्ट को ट्विटर उपयोगकर्ता @historywali द्वारा साझा किया गया है जिसमें महिला ने अपने आईफोन पाने का अनुभव शेयर किया है। महिला ने उसका फोन लौटाने वाले राहुल का दिल से आभार व्यक्त किया है और कहा है कि यही कारण है कि वह भी मुंबई को काफी पसंद करती है और यहां रहना पसंद करती है।
ट्वीट को पढ़ने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन्स भी दिए है। एक यूजर ने कहा है कि राहुल एक लेजेंड है। वहीं एक और यूजर ने कहा है कि यही कारण है कि मुंबई मेरी जान है।