इस वजह से महिला मॉडल ने उतारे थे पुलिस के सामने कपड़े

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 2, 2018 14:47 IST2018-11-02T14:47:13+5:302018-11-02T14:47:13+5:30

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि महिला सिक्योरिटी गार्ड के साथ खींचतान कर रही है और जोर-जोर से चीख रही है। सोसाइटी के सेक्रटरी ने हंगामे को देखकर मुंबई पुलिस का नंबर मिलाया था।

Mumbai: why did Model create chaos and strips in front of cops | इस वजह से महिला मॉडल ने उतारे थे पुलिस के सामने कपड़े

इस वजह से महिला मॉडल ने उतारे थे पुलिस के सामने कपड़े

मुंबई की मॉडल मेघा शर्मा का शराब के नशे में धुत होकर गार्ड से सिगरेट मांगने को लेकर हुआ विवाद वायरल हो गया था। गुस्से से तमतमाई मॉडल ने लिफ्ट में पुलिस के सामने कपड़े उतार दिए थे और अर्धनग्न होकर लिफ्ट में जमकर उत्पात मचाया था। घटना 25 अक्टूबर 2018 की थी।

बवाल बढ़ने के बाद मीडिया के सामने आई और उसका कहना है कि गार्ड ने उसके साथ बदसलूकी की। साथ ही साथ पुलिस के कारण कपड़े उतारने पड़े। उसका कहना है कि पुलिस वहां बिना किसी महिला पुलिसकर्मी की पहुंची थी और जबरदस्ती थाने ले जाना चाहती थी। एक महिला होने के नाते वह राते के समय बाहर नहीं जाना चाहती थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि अब उसे क्या करना चाहिए और गुस्से में कपड़े उतार दिए।

मॉडल की मांग है कि तीनों पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, पुलिस ने मॉडल के खिलाफ गार्ड की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

आपको बता दें, जो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था उसमें दिखाई देने वाली मॉडल एक स्क्रिप्ट राइटर भी है। ये पूरा माजरा सिगरेट को लेकर हुआ था। मॉडल मकान के लॉबी के खड़ी होकर सिगरेट पीना चाहती थी। 

बताया गया था कि मॉडल 15वें मंजिल पर अपने फ्लैट में शराब पी रही थी और चाहती थी कि सिक्योरिटी गार्ड उसके लिए सिगरेट लेकर आए। सिक्योरिटी गार्ड ने इस बात के लिए इनकार कर दिया था। जिस बात को लेकर महिला गार्ड से झगड़ा करने लगी थी। 

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि महिला सिक्योरिटी गार्ड के साथ खींचतान कर रही है और जोर-जोर से चीख रही है। सोसाइटी के सेक्रटरी ने हंगामे को देखकर मुंबई पुलिस का नंबर मिलाया था। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई और उन्होंने महिला को थाने आने के लिए कहा। महिला ने थाने आने से साफ इनकार कर दिया था।

Web Title: Mumbai: why did Model create chaos and strips in front of cops

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे