मुंबई: समंदर किनारे फैला जहरीली जेलिफिश का आतंक, अबतक 150 लोग घायल
By स्वाति सिंह | Updated: August 7, 2018 15:57 IST2018-08-07T15:57:34+5:302018-08-07T15:57:34+5:30
महाराष्ट्र के जुहू, अक्सा और गिरगांव चौपाटी इन्हें ज्यादा देखा जा रहा है। इनके चोट पहुंचाने के बाद कई घंटों तक दर्द और खुजली बनी रहती है।

मुंबई: समंदर किनारे फैला जहरीली जेलिफिश का आतंक, अबतक 150 लोग घायल
मुंबई, 7 अगस्त: इन दिनों मुंबई के समुंद्री तट पर ब्लू बॉटल जेलिफिश का आतंक फैला हुआ है। काफी ज्यादा संख्या में इन जहरीली जेलिफिशों के कारण लगभग 150 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। इसके बाद प्रशासन ने लोगों को बीच से दूर रहने की सलाह दी है। महाराष्ट्र के जुहू, अक्सा और गिरगांव चौपाटी इन्हें ज्यादा देखा जा रहा है। इनके चोट पहुंचाने के बाद कई घंटों तक दर्द और खुजली बनी रहती है।
जुहू बीच के एक दुकानदार ने बताया कि बीते दो दिनों से जेलिफिश के हमले की खबर आ रही हैं। इससे अबतक 150 लोग घायल हो चुके हैं। इसके साथ उन्होंने बताया 'इन दिनों जेलिफिश से बीच भरा हुआ है। मैं घायल लोगों पर नींबू रगड़कर उनकी मदद देता हूं। लेकिन फिलहाल लोगों को यहां आने से बचना चाहिए।' वहीं इसपर स्थानीय लोगों ने बताया कि जेलिफिश हर साल इस दौरान यहां देखी जाती हैं। लेकिन इस साल इनकी संख्या बढ़ गई हैं।
जहरीली जेलिफिशों के आतंक के बाद सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की। सरकार ने अपने एडवाइजरी के जरिए लोगों को बीच से दूर रहने को कहा है। बता दें कि आगे जेलिफिश आपके किसी भी बॉडी पार्ट को छू दे तो वह हिस्सा सुन्न पड़ जाता है। इसके अलावा कई बार यह भी देखा गया है कि इनके छूने के कारण से बहरेपन की भी शिकायत मिली है।