लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने जान पर खेल कर बचाई समुद्र में डूबते एक शख्स की जान, वीडियो हुआ वायरल

By प्रिया कुमारी | Updated: June 6, 2020 11:10 IST

मुंबई पुलिस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस समुद्र मेंं डूबते शख्स की जान बचाई। मुंबई पुलिस के इस काम से वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाई।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस का दिल जीतने वाला वीडियो सामने आया है।समुद्र में डूब रहे एक शख्स को पुलिस ने अपने जान जोखिम में डाल कर बचाया।

कोरोना संकट में पुलिस की अहम भूमिका रही है। इस संकट की घड़ी में पुलिस वाले लोगों की सुरक्षा में लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियो देखने को मिलती रही है। इसी बीच मुंबई पुलिस का दिल जीतने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें, एक शख्स मुंबई के वालकालेश्वर में समुद्र में गिर गया। डूबते हुए शख्स को मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी से खींच कर बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। 

मुंबई पुलिस ने इस घटना को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा कि जीवन के कठिन समय में हम आपकी मदद करने के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। शख्स की जान बचाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की इस कामयाबी के लिए तालियां बजाई, लोगों ने इसके लिए सराहना की। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अबतक इस वीडियो पर कई हजार व्यूज आ चुके हैं। लोगों इस वीडियो को देखकर मुंबई पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। 

वहीं अगर बात करें महाराष्ट्र में कोरोना मामलों की तो महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ते ही जा रहा है। केवल महाराष्ट्र में कोरोना के 80,000 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार हर संभव प्रयास में जुटी है। लेकिन बावजूद इसके किसी प्रकार की कोई राहत नहीं मिली। मामलों में और भी तेजी देखी जा रही है। देश में लगे लॉकडाउन में काफी ढील मिल चुकी है।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईवायरल वीडियोसोशल मीडियाकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी