लाइव न्यूज़ :

मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर के ट्विटर यूजर को आपत्तिजनक जवाब देने पर विवाद, फिर डिलीट किया ट्वीट

By विनीत कुमार | Updated: June 3, 2021 09:21 IST

शिवसेना नेता किशोरी पेडणेकर ने अपने ट्वीट को कुछ ही देर में डिलीट कर दिया था। हालांकि, तब तक ये वायरल हो गया। किशोरी पेडणेकर 2019 से मुंबई की मेयर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड वैक्सीन के टेंडर को लेकर एक यूजर ने किशोरी पेडणेकर से पूछा था सवालकिशोरी पेडणेकर ने इस सवाल पर ऐसा जवाब दिया, जिसकी आलोचना हो रही हैकिशोरी पेडणेकर ने हालांकि थोड़ी देर बाद अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था, लेकिन इसका स्क्रिनशॉट अब वायरल है

मुंबई की मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडणेकर की ओर से बुधवार को एक ट्विटर यूजर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर विवाद हो गया है। हालांकि मामला तूल पकड़ता देख किशोरी पेडणेकर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

एक ट्विटर यूजर ने दरअसल किशोरी पेडणेकर से कोविड-19 वैक्सीन की सप्लाई के लिए बीएमसी के वैश्विक टेंडर संबंधी सवाल पूछे थे।

ट्विटर यूजर ने एक मराठी न्यूज चैनल के ट्वीट को लेकर मराठी भाषा में पूछा था- कॉन्ट्रैक्ट कोनला दिला? (ठेका किसे दिया गया है?) इस पर मुंबई की मेयर की ओर से जवाब दिया गया, तुझ्या बापला (तुम्हारे बाप को)। किशोरी पेडणेकर ने भले ही इस जवाब को कुछ ही देर में डिलीट कर दिया लेकिन तब तक ये वायरल हो चुका था।

शिवसेना नेता किशोरी पेडणेकर के इस जवाब पर विपक्ष ने भी हमला बोल दिया। बीजेपी कॉरपोरेटर बालचंद्र सिरसाट ने कहा, 'मुंबई की पहली नागरिक होने के नाते लोग आपसे एक सभ्य और अच्छी भाषा की उम्मीद करते हैं।'

बता दें कि दक्षिण मुंबई के लोअर परेल से तीन बार कॉरपोरेटर रहीं पेडणेकर 2019 में मुंबई की 77वीं मेयर चुनी गई थीं। बीएमसी पर अभी शिवसेना काबिज है और पेडणेकर शिवसेना की भी प्रवक्ता हैं। बीएमसी के अगले चुनाव 2022 में होने हैं।

पेडणेकर के पिता मिल में काम करते थे। वहीं पेडणेकर ने अपना करियर बतौर नर्स शुरू किया था। वे 1992 में शिवसेना के महिला विंग से जुड़ीं और 2002 में पहली बार कॉरपोरेटर चुनी गईं। इसके बाद 2012 और 2017 में भी वे चुनी गईं।

बताते चलें कि बीएमसी के ग्लोबर टेंडर पर 9 कंपनियों ने अपनी रूचि दिखाई है। इसके तहत एक करोड़ वैक्सीन की सप्लाई कराई जानी है। फिलहाल इनके दस्तावेजों की जांच चल रही है।

टॅग्स :मुंबईट्विटरशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल