लाइव न्यूज़ :

320 दिन बाद मुंबई में लोकल ट्रेन शुरू, वायरल तस्वीर ने जीता उद्योगपति आनंद महिंद्रा का दिल, लिखा-भारत की आत्मा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 3, 2021 19:29 IST

मुम्बई में करीब 320 दिन बाद सोमवार सुबह से लोकल ट्रेन में आम लोगों कों यात्रा करने की अनुमति मिल गयी। हालांकि यह अनुमति सीमित घंटों के लिए ही दी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है और सुचारू संचालन के लिए ‘टिकट खिड़कियां’ भी खोल दी गई हैं।सुबह सात बजे तक, फिर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक और रात नौ बजे से सेवा समाप्ति तक उपलब्ध रहेगी।कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर आम जनता के लिए पिछले वर्ष 22 मार्च से लोकल ट्रेन बंद हैं।

मुंबईः कोरोना लॉकडाउन में बंद हुई मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन को एक फरवरी से फिर से खोल दिया गया है।

लोग पहले की तरह तो नहीं, लेकिन सरकार द्वारा तय नियमों के मुताबिक इससे यात्रा कर रहे हैं, इसको लेकर सोशल मीडिया में कई भावुक कर देने वाली तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। ऐसी ही एक तस्वीर है जिसमें एक युवा यात्री लोकल ट्रेन को माथा टेक कर प्रणाम कर रहा है।

लोग इसको लेकर भावुक हो कर ट्वीट रहे हैं। प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा को भी इस तस्वीर ने भावुक कर दिया, उन्होंने इसे भारत की आत्मा करार दिया है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है- 'एक क्लिक जिसने मेरे दिल को छू लिया' इसे रिट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा...भारत की आत्मा... मैं प्रार्थना करता हूं कि हम इसे कभी न खोएं।

आपको बता दें कि लगभग 320 दिनों के अंतराल के बाद रेलवे ने आम जनता को मुंबई में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी, हालांकि इसके लिए कुछ घंटों का सीमित समय है। इस दौरान प्रबंधन के लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली जा रही है।

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि सभी अधिकृत प्रवेश/निकास बिंदु और टिकट काउंटर सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए खोला गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ उन स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जहां भीड़ अधिक हो सकती है।’’ अभी तक मुम्बई उपनगर नेटवर्क पर 2,985 लोकल ट्रेन ही चल रही थीं, जो कुल सेवाओं का करीब 95 प्रतिशत है। लॉकडाउन से पहले सामान्य दिनों में मध्य रेलवे रोजाना 1,774 सेवाओं, जबकि पश्चिमी रेलवे 1,367 सेवाओं का संचालन करती थी।

टॅग्स :आनंद महिंद्रामुंबईमुंबई पुलिसकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल