लाइव न्यूज़ :

कोविड सेंटर के एक साल पूरे होने पर जमकर नाचे कोरोना वारियर्स, लोगों ने कहा- इस मुसीबत में खुद को खुश रखने का शानदार तरीका है

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 4, 2021 16:05 IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर स्वास्थ्यकर्ममियों का डांस करता हुआ वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें सभी नेस्को कोविड सेंटर के एक साल होने की खुशी में नाच रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के एक कोविड सेंटर पर नाचते हुए कोरोना वारियर्स का वीडियो हुआ वायरल नेस्को कोविड-19 सेंटर के एक साल पूरे होने की खुशी में जिगांट गाने पर किया डांसदेश में कोरोना की दूसरी लहर के आकड़े लगातार कम आ रहे हैं

मुंबई : देश में कोरोना की दूसरी लहर धीरे- धीरे कम हो रही है । कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में मुंबई सबसे प्रमुख है । साल भर पहले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने नेस्को कोविड-19 नाम के सेंटर की शुरुआत की थी।

अब इस कोविड सेंटर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ सभी मिलकर सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट के गीत 'जिंगाट'  पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं । आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि सभी स्वास्थ्यकर्मी खुशी से एक साथ नाच रहे हैं ।  अब तक इस वीडियो को लाखों लोग सोशल मीडिया पर देख चुके हैं और कोरोना वॉरियर्स की हिम्मत और उनकी उपलब्धि की सराहना कर रहे हैं । 

 देश में कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने दिन-रात मरीजों की सेवा की । अपनों से दूर रहकर भी उन्होंने अपने रोगियों का ख्याल रखा । एक  साल में अथक प्रयास करके उन्होंने कई लोगों की जिंदगी बचाई है । साल भर से  मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करते हुए जहां हम थक चुके हैं ।

वहीं स्वास्थ्य कर्मी दिन-रात पीपीई किट पहनकर इन सेंटर पर लगातार ड्यूटी करते हैं । हाल ही में डॉक्टर का पोस्ट भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कोरोना यूनिट में काम करते हुए वह पूरी तरह पसीने से भींग चुके थे और इसे पहने रहना कितना कष्टदायी  होता है। 

लेकिन अब देश में दूसरी संक्रमण के आंकड़े लगातार कम हो रहे हैं । ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों के इस वीडियो की सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी तारीफ कर रहे हैं । एक  यूजर ने लिखा कि ना सिर्फ मरीजों के लिए बल्कि खुद को भी इस दुख की घड़ी में खुश रखने की शानदार कोशिश है... आप भगवान है । इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसे कई जगह पोस्ट और ट्वीट किया जा रहा है और लोग इस पर ढेर सारे कमेंट भी कर रहे हैं । 

टॅग्स :वायरल वीडियोडॉक्टरकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी