लाइव न्यूज़ :

लड़की मोबाइल पर करती थी VIDEO अपलोड़, मां ने डांटा तो कर ली खुदकुशी

By भाषा | Updated: January 16, 2019 19:56 IST

लड़की फोन पर काफी देर बिजी रहती थी। वह वीडियो देखने के साथ-साथ वीडियो भी अपलोड भी किया करती थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले बृहस्पतिवार (10 जनवरी) को उसकी मां ने हर वक्त मोबाइल पर वीडियो देखने के लिए उसे डांट लगाई थी।

Open in App

मोबाइल पर वीडियो देखने को लेकर मां की डांट से आहत होकर कथित रूप से खुदकुशी की कोशिश करने वाली नाबालिग लड़की की मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार (16 जनवरी) को बताया कि मध्य मुंबई के भोईवाडा की रहने वाली इस लड़की ने तीन दिन तक मौत से जद्दोजहद की। पुलिस ने नाबालिग होने की वजह से लड़की का नाम नहीं बताया।

परिवार के मुताबिक, लड़की फोन पर काफी देर बिजी रहती थी। वह वीडियो देखने के साथ-साथ वीडियो भी अपलोड भी किया करती थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले बृहस्पतिवार (10 जनवरी) को उसकी मां ने हर वक्त मोबाइल पर वीडियो देखने के लिए उसे डांट लगाई थी।

मां की डांट के बाद वह काफी आहत हो गई और बाथरूम में चली गई। जब बहुत देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिवार के सदस्यों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। वह उन्हें छत से लटकी मिली। उसकी सांसें चल रही थीं। अधिकारी ने बताया कि उसे फौरन सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की तहकीकात जारी है।

टॅग्स :मोबाइलक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video