लाइव न्यूज़ :

मुलायम के जन्मदिन पर ट्रेंड हुआ #धरतीपुत्र_मुलायमसिंह, अखिलेश और शिवपाल अलग-अलग मानएंगे नेता जी का बर्थडे

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 22, 2019 12:47 IST

मुलायम सिंह यादव ने पिछले जन्मदिन के पर अखिलेश यादव और शिवपाल यादव दोनों के साथ अलग-अलग केक काटा था। 

Open in App
ठळक मुद्देजन्मदिन मनाने के लिए मुलायम सिंह यादव गुरुवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंच हैं। नेताजी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिए सपा नेताओं ने खास तैयारी की है। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर ट्विटर पर हैशटैग #धरतीपुत्र_मुलायमसिंह ट्रेंड कर रहा है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 81वां जन्मदिन है। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर ट्विटर पर हैशटैग #धरतीपुत्र_मुलायमसिंह ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ 30 हजार से ज्यादा लोगों ने ट्वीट किया है। हर कोई मुलायम सिंह की लंबी उम्र की कामना कर रहा है। एक और जहां सोशल मीडिया पर सारे लोग एक साथ मुलायम सिंह को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं तो वहीं मुलायम के भाई शिवपाल यादव और उनके बेटे अखिलेश यादव अलग-अलग जन्मदिन मनाएंगे। दोनों अपने-अपने तरीके से उनका जन्मदिन मनाएंगे। इन दोनों के बीच एका की चर्चाओं के चलते अब सबकी निगाहे जन्मदिवस आयोजन और उसके साथ होनी वाली गतिविधियों पर टिकी है। बता दें कि मुलायम सिंह यादव ने पिछले जन्मदिन के पर अखिलेश और शिवपाल, दोनों के साथ अलग-अलग केक काटा था। 

मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन लखनऊ में मनाया जाएगा। नेताजी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिए सपा नेताओं ने खास तैयारी की है। सपा मुख्यालय से लेकर प्रदेश के सभी जिलों में मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया जाएगा। जन्मदिन मनाने के लिए मुलायम सिंह यादव गुरुवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंच हैं। 

चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश यादव के एक साथ आने के कयावाद तब से लगाए जा रहे हैं, जब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से हाथ मिलाने के संकेत दिए थे। उन्होंने बयान दिया था, 'हम चाहते हैं नेता जी के जन्मदिन (22 नवंबर) पर परिवार में एकता बढ़ जाए तो अच्छा है। हमारा प्रयास है भतीजा समझ लेगा तो सरकार बना लेगा, मुख्यमंत्री हमें तो बनना नहीं है' 

देखें #धरतीपुत्र_मुलायमसिंह के साथ लोगों की प्रतिक्रिया 

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवअखिलेश यादवशिवपाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल