स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पर धोनी की बेटी जीवा बनी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, वायरल हुआ वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 13:46 IST2019-08-15T13:46:52+5:302019-08-15T13:46:52+5:30

एमएस धोनी फिलहाल 15 दिनों की विशेष ट्रेनिंग के लिए कश्मीर में भारतीय सेना के साथ मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान बॉर्डर पर निगरानी भी की। धौनी की यह आर्मी ट्रेनिंग 15 अगस्त को पूरी हो गई है।

ms dhoni daughter ziva dhoni dressed in jhansi ki rani laxmi bai on Independence Day video goes viral | स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पर धोनी की बेटी जीवा बनी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, वायरल हुआ वीडियो

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पर धोनी की बेटी जीवा बनी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, वायरल हुआ वीडियो

Highlightsजीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जीवा धोनी का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी मां साक्षी धोनी हैंडल करती हैं।

क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो जिसमें वो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के गेटअप में दिख रही हैं, वायरल हो रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जीवा धौनी का यह अंदाज देखने को मिला। जीवा के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था जिसमें उन्होंने झांसी की रानी बन मंच पर प्रोग्राम किया। 

वीडियो में जीवा के साथ स्कूल के और भी कई बच्चे दिख रहे हैं। जो देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले वीरों की वेशभूषा में हैं। कोई महात्मा गांधी और नेता जी सुभाष चंद्र बोस बना है तो कोई चंद्रशेखर आजाद, जवाहरलाल नेहरू और भगत सिंह के ड्रेस में दिख रहा है। 

जीवा ने एक हाथ में तलवार और दूसरे में ढाल पकड़ रखी थी। उन्होंने सिर पर पगड़ी पहन रखी थी। इस पेशकश के दौरान सभी बच्चों ने 'नन्हा-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं...' गीत पर प्रस्तुति दी। जीवा का यह वीडियो धोनी के फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। 

बता दें कि जीवा उन स्टार किड्स में से हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर हमेशा ही चर्चा होती है। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जीवा का ये अकाउंट उनकी मां और एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी हैंडल करती हैं। 
 

Web Title: ms dhoni daughter ziva dhoni dressed in jhansi ki rani laxmi bai on Independence Day video goes viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे