लाइव न्यूज़ :

MP: छिंदवाड़ा में पुलिस ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, वायरल हुआ वीडियो तो एसपी ने दिए जांच के आदेश, देखें वीडियो

By अनुराग आनंद | Updated: May 25, 2020 04:31 IST

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।पिटाई का वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है।

भोपाल:  देश भर में जारी कोरोना महामारी के बीच रविवार को सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा का एक वीडियो खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में दिखता है कि 2 पुलिसकर्मियों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की।

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की। सिंह ने  कहा- शिवराजजी कोरोना लॉकडाउन में क्या आपने मप्र पुलिस को गरीब-मजदूरों को इस बर्बरता से पीटने के अधिकार दे दिए हैं? इस प्रकार के पुलिसकर्मी को तो बर्खास्त करना चाहिए। 

इस मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पिटाई का वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक युवक को तब तक बेरहमी से पीटते रहते हैं जब तक वह बेहोश नहीं हो जाता।

इसके बाद उसे पुलिस की गाड़ी में डालकर ले जाते हैं। युवक नाम वामन सरयाम बताया गया। पुलिस का कहना था कि युवक शराब पीने का आदी है। गांव में गाली-गलौज करता था और कपड़े उतारकर घूमने लगता था। जब उससे गांव के लोग मना करते तो झगड़े पर उतारू हो जाता और उनके घर के सामने खड़े होकर अश्लील हरकतें करता था।

बता दें कि ग्रामीण कई बार पुलिस से युवक की शिकायत कर चुके थे। युवक गुरुवार को फिर नशे में हंगामा करने लगा। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को युवक नशे में अश्लील हरकतें करते मिला। इसी के बाद पुलिस ने युवक की पिटाई की। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानदिग्विजय सिंहसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी