लाइव न्यूज़ :

गांव वालों ने शहीद जवान की पत्नी के लिये किया ऐसा काम हर तरफ हो रही है तारीफ, वीडियो देख हो जायेंगे भावुक 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 15:46 IST

इंदौर के गांव वालों का कहना है कि शहीद जवान की पत्नी का दुख उनसे देखा नहीं गया। सोशल मीडिया पर गांव वालों के इस काम की काफी सराहना हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजब मोहन सिंह शहीद हुए थे तो उनका बेटा तीन साल का था। परिवार की हालत देखने के बाद गांव के युवाओं ने घर मुहैया कराने के लिए 'एक चेक एक दस्तखत' अभियान चलाया।

मध्य प्रदेश के इंदौर में बेटमा गांव के लोगों ने एक शहीद के परिवार वालों के लिए जो किया है, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। 15 अगस्त को बेटमा गांव के लोगों ने शहीद जवान की पत्नी को एक नया घर तोहफे में दिया है। उस तोहफे वाले घर में शहीद की पत्नी गांव वालों की हथेलियों पर चलकर गृह-प्रवेश किया। गांव के युवकों ने ग्यारह लाख रुपये इकट्ठा कर शहीद की पत्नी घर बनवा कर दिया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है। एजेंसी के मुताबिक, 1992 में मोहन सिंह जवान शहीद हुआ था। जब वो शहीद हुआ थो असम में पोस्टेड था। इनका परिवार के मट्टी के घर में रहता था। घर की छत टूटी हुई थी। परिवार की हालत देखने के बाद गांव के युवाओं ने घर मुहैया कराने के लिए 'एक चेक एक दस्तखत' अभियान चलाया। जिससे ग्यारह लाख रुपये इकट्ठा हुये। 

जब मोहन सिंह शहीद हुए थे तो उनका बेटा तीन साल का था। उस वक्त उनकी पत्नी गर्भवती थीं। शहादत के बाद शहीद की पत्नी ने किसी तरह बच्चों को पालन-पोषण किया। गांव वालों के मुताबिक घर बनाने में 10 लाख रुपये लगे हैं और एक लाख रुपये शहीद जवान की प्रतिमा बनवाने के लिए रखी गई है। 

टॅग्स :इंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं