ट्रेन में शिवराज सिंह चौहान ने गाये भजन, सहयात्री भी साथ झूमे, देखें वीडियो 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2019 11:20 IST2019-09-02T11:20:45+5:302019-09-02T11:20:45+5:30

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता शिवराज सिंह चौहान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिवराज सिंह चौहान अक्सर आम आदमी की तरह जनता के बीच दिख जाते हैं।

MP Former Chief Minister Shivraj Singh Chouhan sings 'Bhajan' along passengers in train | ट्रेन में शिवराज सिंह चौहान ने गाये भजन, सहयात्री भी साथ झूमे, देखें वीडियो 

ट्रेन में शिवराज सिंह चौहान ने गाये भजन, सहयात्री भी साथ झूमे, देखें वीडियो 

Highlightsयह पहला मौका नहीं है, जब शिवराज सिंह चौहान भजन गाते दिखे हों। इससे पहले जन्माष्टमी के मौके पर भी वे भगवान श्रीकृष्ण का भजन गाते दिखाई दिये थे। रविवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रेलगाड़ी से विदिशा से भोपाल वापस आ रहे थे।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता शिवराज सिंह चौहान एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह एक आम आदमी की तरह चलती ट्रेन में सुबह-सुबह भजन गाते दिखे। भजन में शिवराज के साथ यात्री भी झूमते दिख रहे हैं। वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। शिवराज सिंह चौहान का ये वीडियो विदिशा से भोपला आने का है। 

शिवराज से ट्रेन में मिलने के लिए बागी यात्री उनके कोच तक चले गये। पहले शिवराज सिंह चौहान ने उनसे राम-सलाम किया। उन्हें देखकर लोग उनके आसपास इकट्ठा हो गए। शाम का वक्त था, ऐसे में शुरुआती अभिवादन के बाद भजन का माहौल बन गया।  ट्रेन में शिवराज के साथ बीजेपी सांसद रमाकांत भार्गव भी मौजूद थे। 

इस वीडियो को शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है- ''भारत में रेलवे हमारे जीवन से कितनी जुड़ी हुई है यह इसका प्रमाण है। सफर के दौरान यात्रियों का आपस में मेल-जोल भले ही क्षणिक होता है लेकिन काफी लंबे समय तक याद रह जाता है। धन्य है भारत की संस्कृति, ऐसा एकात्म का भाव सिर्फ हमारे देश में ही आ सकता है।''

यह पहला मौका नहीं है, जब शिवराज सिंह चौहान भजन गाते दिखे हों। इससे पहले जन्माष्टमी के मौके पर भी वे भगवान श्रीकृष्ण का भजन गाते दिखाई दिये थे। 

Web Title: MP Former Chief Minister Shivraj Singh Chouhan sings 'Bhajan' along passengers in train

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे