लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः रीवा कलेक्टर EVM की ऐसे करवा रहीं सुरक्षा, गोली मारने तक के दे दिए आदेश   

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 3, 2018 16:33 IST

वायरल वीडियो में कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक कहते हुए दिखाई दे रही हैं, 'मेरे लिए यह विधानसभा चुनाव आम है। मैं फिजूल में अपनी 25 साल की साख नहीं बर्बाद करूंगी।'

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 28 दिसंबर को वोटिंग कराई जा चुकी है। वहीं, इस दौरान कांग्रेस ईवीएम से छेड़छाड़ का मुद्दा उठा रही है। हालांकि इस पर निर्वाचन आयोग ने अपना जवाब भी दिया है। इन सब के बीच सूबे में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जोकि  रीवा जिले की कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक का है, जिसमें वह कहती दिखाई दे रहीं है कि अगर ईवीएम के पास कोई आए, तो सुरक्षाकर्मी उसे गोली मार दें।

वायरल वीडियो में कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक कहते हुए दिखाई दे रही हैं, 'मेरे लिए यह विधानसभा चुनाव आम है। मैं फिजूल में अपनी 25 साल की साख नहीं बर्बाद करूंगी। मुझे आगे जाकर प्रिंसिपल सेक्रेट्री बनना है। चीफ सेक्रेट्री बनना है। मेरे लिए चुनाव कुछ नहीं है।'

आगे उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को भरोसा देते हुए कहा, 'आप इस पर भरोसा करो। कोई अगर आए, तो गोली मार देना।' वह ईवीएम की सुरक्षा का भरोसा कांग्रेस के प्रत्याशी को दे रही थीं।

हालांकि बताया जा रहा है कि प्रीति मैथिल नायक जिस समय कांग्रेस प्रत्याशी से यह बातें कर रही थीं उस समय यह ऑफ रिकॉर्ड रखा गया था, लेकिन साथ में चल रहे एक युवक ने उनकी बातचीत का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।  

आपको बता दें कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है और चुनाव आयोग से मिलकर ईवीएम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। जिस पर चुनाव आयोग ने कहा है कि भोपाल के जिस स्ट्रांग रूम में मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम रखी गई थी, वहां बीते शुक्रवार को अचानक बिजली जाने की वजह से सीसीटीवी कैमरे करीब एक घंटे तक बंद रहे।मालूम हो कि प्रदेश के खुरई विधानसभा क्षेत्र से काफी संख्या में सागर पहुंचाई गईं संदिग्ध ईवीएम को लेकर यह बवाल शुरू हुआ है। बीते 28 नवंबर को मतदान ख़त्म होने के 48 घंटे बाद यानी 30 नवंबर को ये ईवीएम सागर पहुंचाई गईं। आयोग ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश के सागर में मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम को जमा करने के मामले में एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोप है कि अधिकारी ने वोटिंग के दो दिन बाद ईवीएम जमा कर रखी थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया