लाइव न्यूज़ :

मोटर वाहन निरीक्षक की सैलरी 1.08 लाख रुपये?, सरकारी कर्मी के पास 44 भूखंड, 1 किग्रा सोना, 1.34 करोड़ रुपये की जमा राशि, बेटी ने किया मेडिकल पढ़ाई, खर्च किया 40 लाख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2025 14:21 IST

सतर्कता दल को 2.38 लाख रुपये नकद, बेनामी धन के लेन-देन के विवरण वाली एक डायरी और उनकी बेटी की मेडिकल की पढ़ाई पर 40 लाख रुपये खर्च होने का ब्यौरा मिला।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक की संपत्ति अर्जित की है।एजेंसी ने जुड़े परिसरों की तलाशी ली।

भुवनेश्वरः ओडिशा के बौध जिले में एक मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) को उसके पास से कथित तौर पर 44 भूखंड के दस्तावेज, एक किलोग्राम सोना और अन्य कीमती सामान बरामद किए जाने के बाद सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बौध के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में कार्यरत गोलाप चंद्र हंसदा के पास ज्ञात आय स्रोतों से अधिक संपत्ति पाई गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि हंसदा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि वह एक बहुमंजिला इमारत का मालिक है। साथ ही उसके पास दो किलोग्राम चांदी, 2.38 लाख रुपये नकद और 1.34 करोड़ रुपये जमा राशि है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा हंसदा के पास से बेनामी लेनदेन के ब्यौरे वाली एक डायरी भी बरामद की गई। यहां एक अधिकारी ने बताया, ‘‘एमवीआई अपने कब्जे की संपत्तियों का संतोषजनक विवरण नहीं दे सका।’’

हंसदा और उसके परिवार के 44 भूखंड में से 43 बारीपदा शहर में और उसके आसपास स्थित हैं जबकि एक भूखंड बालासोर शहर के बाहरी इलाके में है। अधिकारियों ने बताया कि हंसदा ने 1991 में सरकारी नौकरी में नियुक्ति पाई थी और वर्तमान में उनका वेतन 1.08 लाख रुपये प्रति माह है।

टॅग्स :ओड़िसाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल