लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में 7वीं के छात्र संग भागी 3 बच्चों की मां, नाबालिग लड़के के परिवार ने पुलिस से मांगी मदद

By अनुराग आनंद | Updated: March 13, 2021 15:46 IST

गोरखपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी वाला मामला सामने आया है। यहां पर 15 साल के एक नाबालिग लड़के के साथ तीन बच्चों की मां फरार हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को गांव के लोगों ने बताया है कि काफी समय से लड़का व महिला के बीत दोस्ती थी।दोनों को आपस में बात करते हुए अक्सर कई लोगों ने पहले भी देखा था।

गोरखपुर: आपने सुना ही होगा कि प्यार अंधा होता है। प्यार जाति, धर्म, लिंग, उम्र आदि के बंधनों से मुक्त होता है। यह बात उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सच साबित हुआ है।

हिन्दुस्तान के मुताबिक, गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र में अजब प्यार की गजब कहानी वाला मामला सामने आया है। यहां गांव में तीन बच्चों की एक मां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ फरार हो गई है।  

नाबालिग लड़के का परिवार पुलिस से मदद की गुहार मांग रहा है-

नाबालिग लड़के के परिवार के लोग इस घटना के बाद से ही परेशान हैं और यूपी पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस नाबालिग लड़का व महिला को तलाश कर रही है।

बता दें कि नाबालिग लड़का 15 साल का है। ऐसे में गांव के लोगों के साथ मिलकर परिवार के लोग महिला व लड़के का पता लगा रहे हैं।

पुलिस को गांव के लोगों ने बताया है कि काफी समय से लड़का व महिला के बीत दोस्ती थी। दोनों को आपस में बात करते हुए अक्सर कई लोगों ने पहले भी देखा था।

एक अन्य मामले में 2 बच्चों के पिता को नाबालिग लड़की से हुआ प्यार-

बता दें कि गोरखपुर के अलावा एक अन्य मामले में छत्तीसगढ़ के रायपुर में सेरीखेड़ी नामक जगह पर 2 बच्चों के पिता को 16 साल की एक नाबालिग लड़की से प्यार हो गया। लड़की अपने परिवार के साथ जिस मोहल्ले में रहती है, उसी मोहल्ले में आरोपित करन पोर्ते का भी घर है। वह पिछले 4 महीने से नाबालिग को परेशान कर रहा है।

नाबालिग जहां भी जाती है वह उसका पीछा करते हुए पहुंच जाता है। करन नाबालिग से शादी करना चाहता है, जबकि नाबालिग लड़की उसको पसंद नहीं करती है। इसी से परेशान बुधवार की देर रात को शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस दौरान उसने लड़की के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो