VIRAL: हापुड़ में बंदरों का आतंक, स्कूटी पर जा रहे परिवार पर किया हमला, देखें वीडियो
By संदीप दाहिमा | Updated: September 24, 2025 14:19 IST2025-09-24T14:19:26+5:302025-09-24T14:19:42+5:30
Monkey Attack a Family in Hapur: हापुड़ की विवेक विहार कॉलोनी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बंदरों के झुंड ने स्कूटी पर जा रहे परिवार पर हमला कर दिया।

VIRAL: हापुड़ में बंदरों का आतंक, स्कूटी पर जा रहे परिवार पर किया हमला, देखें वीडियो
Monkey Attack a Family in Hapur:हापुड़ की विवेक विहार कॉलोनी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बंदरों के झुंड ने स्कूटी पर जा रहे परिवार पर हमला कर दिया। इसके बाद परिवार अपनी जान बचाने के लिए स्कूटी छोड़ कर घर में घुस गया, मगर बंदरों ने उनका पीछा वहां भी किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना विवेक विहार कॉलोनी की बताई जा रही है वीडियो के शुरुआत में जैसे ही बंदर हमला करते हैं स्कूटी असंतुलित होकर दीवार से टकरा जाती है, जिसके बाद परिवार को कुछ समझ नहीं आता और वो भागने लगते हैं।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बंदरों का आतंक। स्कूटी पर बच्चों को लेकर जा रही महिला पर अचानक आधा दर्जन से ज्यादा बंदरों ने बोलै हमला। हड़बड़ाहट में स्कूटी गिर गई और बेबस महिला बच्चों को लेकर भागी. और सामने वाले घर में घुसकर जान बचाई. हमले की पूरी घटना CCTV कमरे में हुई कैद...… pic.twitter.com/2XxO6H3fUS
— Nedrick News (@nedricknews) September 24, 2025