'हमें मारने की धमकी मिल रही है', मोनालिसा ने लगाई मदद की गुहार, देखें वायरल वीडियो
By संदीप दाहिमा | Updated: March 21, 2026 18:58 IST2026-03-21T18:57:05+5:302026-03-21T18:58:46+5:30
Monalisa Viral Video Death Threat: महाकुंभ गर्ल मोनालिसा का वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है, इस बार मोनालिसा अपने पति फरमान खान के साथ नजर आ रही हैं।

'हमें मारने की धमकी मिल रही है', मोनालिसा ने लगाई मदद की गुहार, देखें वायरल वीडियो
Monalisa Viral Video Death Threat: महाकुंभ गर्ल मोनालिसा का वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है, इस बार मोनालिसा अपने पति फरमान खान के साथ नजर आ रही हैं। मोनालिसा मांग में सिंदूर लगाए हाथ जोड़कर मदद की अपील करती नजर आ रही है, वीडियो में मोनालिसा बता रही है की उन्हें खुलेआम जान से मारने और नुकसान पहुंचाने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है, आगे उन्होंने बताया की उन्होंने एक लेटर भी लिखा है और अलग-अलग अधिकारियों तक भेजा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ मोनालिसा के समर्थन में हैं तो कुछ असली सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
मोनालिसा को मा-रने काट-ने की धमकी देने वाले ये कौन लोग हैं...हो न हो यह तथाकथित स्वघोषित ठेकेदार होंगे...!
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) March 21, 2026
किसी को खुद का जीवन जीने की स्वतंत्रता भी नहीं क्या अब इस देश में...!
प्रशासन चिन्हित करके इनकी चुल मिटाये...! pic.twitter.com/astVE3vjWX
मोनालिसा को खुलेआम मारने और काटने की धमकी दी जा रही है.
— Priya singh (@priyarajputlive) March 20, 2026
ख़ुद मोनालिसा ने अपने पति संग ये वीडियो बना मदद की गुहार लगाई है. pic.twitter.com/SllbYucYNf