लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद ट्रेन हादसे के बाद सोशल मीडिया पर मोदी सरकार की किरकिरी, राजदीप सरदेसाई बोले- गरीब की कोई सुनवाई है या नहीं?

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 8, 2020 10:03 IST

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार (8 मई) को ट्रेन हादसा सुबह 5:15 बजे हुआ। मालगाड़ी गुजर रही थी उसके नीचे मजदूर आ गए। जिसमें 16 की मौत हो गई है और कुछ घायल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऔरंगाबाद ट्रेन हादसे के बाद रेल मंत्रालय ने जांच आदेश दिए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद ट्रेन हादसे पर दुख जताया है कि और आश्वासन दिया है कि हर संभंव मदद दी जाएगी।

औरंगाबाद:महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार (8 मई) को एक मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। करमाड पुलिस के मुताबिक जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर मध्य प्रदेश लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन ने सुबह सवा पांच बजे उन्हें कुचल दिया। जीवित बचे पांच लोगों में दो घायल हैं। इस घटना बाद सोशल मीडिया पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना हो रही है। ट्विटर पर कई वैरीफाइड यूजर ने इस घटना के लिए पीएम मोदी की आलोचना की है। 

पीएम मोदी ने औरंगाबाद ट्रेन हादसे पर ट्वीट कर कहा है, मैं इस घटना से बेहद दुखी हूं। पीएम मोदी ने लिखा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए रेल हादसे की खबर से मैं दुखी हूं। मैंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बातचीत की है और वे इस मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। सभी जरूरी मदद की जा रही है।

देखें ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रिया

टीवी पत्रकार और एंकर राजदीप सरदेसाई ने लिखा है, अगर यह खबर हमारे देश को नहीं हिला पाती है तो  कुछ भी नहीं होगा। मृतक मजदूरों के बारे में सोचकर मेरा दिल भर जा रहा है। गरीब की कोई सुनवाई है या नहीं?

कर्नाटक के एक स्थानीय नेता श्रीवत्स ने लिखा है, प्रवासी मजदूरों की मौत मोदी सरकार द्वारा की गई एक तरह से हत्या है। औरंगाबाद के मारे गए लोग इस लिए पैदल चलने पर मजबूर हुए थे क्योंकि ट्रेन की व्यवस्था नहीं की गई थी। मजदूर सड़कों और रेल की पटरियों पर सोते हैं और उनके पास ठहरने के लिए पैसे नहीं होते है। प्रवासी पलायन एक विशाल मानवीय आपदा है। एक अन्य ट्वीट में भी स्थानीय नेता श्रीवत्स ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

एक अन्य यूजर ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए ट्वीट किया है, यह केवल आपकी अक्षमता और अयोग्यता के कारण हुआ है। आपने प्रवासी गरीबों को उनके भाग्य पर छोड़ दिया। आपको यह बताना होगा कि आपने पीएम केयर फंड में हजारों करोड़ रुपये किसके लिए जमा किए?

कांग्रेस नेता और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला ने भी पीएम मोदी पर तंज कसा है।

बीजेपी नेता सुनील देवधर ने शोक प्रकट किया है।

एक यूजर ने लिखा है, पीएम मोदी इस्तीफा क्यों नहीं दे दते हैं।

औरंगाबाद ट्रेन हादसे पर जानिए SP ने क्या कहा? 

औरंगाबाद SP मोक्षदा पाटिल ने कहा है, आज ( 8 मई) सुबह 5:15 बजे बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, एक मालगाड़ी गुजर रही थी उसके नीचे मजदूर आ गए। इसमें 16 मजदूरों की मौत हो गई। एक घायल है, 4 लोग जो दूर बैठे थे उनसे हम पूछताछ कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, जो आदमी बचा है उसने बताया है कि ये लोग जालना से निकले थे और भूसावल जाना चाहते थे, जहां से वो ट्रेन पकड़ना चाहते थे। ये पैदल जा रहे थे, पटरी पर वो आराम करने के लिए लेटे ​थे, उनको नींद आ गई और ये हादसा हो गया।  

रेल मंत्रालय ने जांच के दिए आदेश 

रेल मंत्रालय ने कहा है कि आज सुबह ट्रैक पर कुछ मजदूरों को देखने के बाद मालगाड़ी के लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन परभणी-मनमाड सेक्शन के बदनपुर और करमाड स्टेशनों के बीच उन्हें टक्कर लग गई। घायलों को औरंगाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जांच के आदेश दिए गए हैं। 

टॅग्स :औरंगाबादमहाराष्ट्रभारतीय रेलट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल