VIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज
By संदीप दाहिमा | Updated: April 4, 2026 19:58 IST2026-04-04T19:58:16+5:302026-04-04T19:58:33+5:30

VIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज
Mla Manisha Anuragi Bulldozer Video Viral: उत्तर प्रदेश के Hamirpur जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है, दरअसल, विधायक Manisha Anuragi का एक अलग ही अंदाज इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आमतौर पर नेता मंच या रोड शो में नजर आते हैं, लेकिन इस बार उनका स्टाइल थोड़ा हटकर दिखा। वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक बुलडोजर के बकेट में खड़ी हैं और जमीन से कई मीटर ऊपर से लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही हैं। यह नजारा देखने वालों के लिए काफी नया और चौंकाने वाला था, इसलिए वीडियो तेजी से वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला Rath विधानसभा क्षेत्र के मुस्करा कस्बे का है, जहां प्रसिद्ध जवारा मेले का आयोजन हो रहा था।
UP : हमीरपुर में जवारा मेले में बुलडोजर पर सवार होकर पहुंचीं BJP विधायक मनीषा अनुरागी
— News24 (@news24tvchannel) April 4, 2026
◆ वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल#UttarPradesh | Uttar Pradesh | #Hamirpur | Hamirpur | #ManishaAnuragi | Manisha Anuragi pic.twitter.com/6bRBT3F7oU
#हमीरपुर
— News1India (@News1IndiaTweet) April 4, 2026
⏩ राठ विधायक मनीषा अनुरागी का बुलडोज़र अंदाज़ वायरल
⏩ बुलडोज़र में सवार होकर जनता का स्वीकारा अभिवादन
⏩ जवारा मेला में शिरकत के दौरान किया अनोखा प्रदर्शन
⏩ बुलडोज़र में सवार होकर विधायिका ने लुटाया लंगर
⏩ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो#Hamirpur… pic.twitter.com/GzLj7kT6Si