मिजोरम में सड़क किनारे खुले छोटे-छोटे पुस्तकालय, वायरल हुई हाथ में किताबें लेकर पढ़ते हुए बच्चों की तस्वीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2020 10:04 IST2020-02-25T10:04:23+5:302020-02-25T10:04:23+5:30

मिजोरम में साक्षरता दर 91.3 फीसदी है. मिजोरम पढ़ाई के अलावा खेलकूद के लिए प्रसिद्ध है.

Mizoram capital Aizawl has a couple of tiny roadside libraries pic goes viral | मिजोरम में सड़क किनारे खुले छोटे-छोटे पुस्तकालय, वायरल हुई हाथ में किताबें लेकर पढ़ते हुए बच्चों की तस्वीर

मिजोरम में रोड किनारे किताब पढ़ते बच्चे.

Highlights2011 की जनगणना के अनुसार मिजोरम की आबादी 10,97,206 है, राज्य में सिर्फ 36,700 निरक्षर हैं।एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में शहरी जगहों पर अभी भी करीब 3.5 करोड़ बच्चे हैं जो अभी भी स्कूल नहीं जाते हैं.

मिजोरम की राजधानी आईजोल में सड़क किनारे मिनी लाइब्रेरी की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। सड़क किनारे छोटे-छोटे पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की तस्वीर भारतीय वन विभाग (IFS) के अधिकारी प्रवीण कासवान ने साझा की है। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) के अधिकारी प्रवीण कासवान ने ट्वीट किया, हर शहर को इस जरूर अपनाना चाहिए। मिजोरम की राजधानी आईजोल के रोड के किनारे कई सारे लाइब्रेरी हैं। राष्ट्र निर्माण में लाइब्रेरी सबसे अच्छा निवेश है। उत्तर-पूर्व रास्ता दिखा रहा है। इस नई पहल को सोशल मीडिया में काफी समर्थन मिल रहा है। तस्वीर साझा करने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स प्रवीण कासवान को बधाई दे रहे हैं।

नीति आयोग द्वारा जारी एजुकेशन क्वालिटी इंडेक्स 2019 के अनुसार छोटे राज्यों में मिजोरम का स्थान चौथे नंबर पर है। उत्तर पूर्व भारत के पर्वतीय क्षेत्र मिजोरम को 1987 में भारत का 23वां राज्य बना। 

Niti Aayog’s School Education Quality Index: छोटे राज्यों का हाल

1-मणिपुर, 2-त्रिपुरा, 3-गोवा, 4-मिजोरम, 5-नागालैंड, 6-सिक्किम, 7-मेघालय, 8-अरुणाचल प्रदेश

बड़े राज्यों का हाल

1. केरल, 2. राजस्थान, 3. कर्नाटक, 4. आंध्र प्रदेश, 5. गुजरात, 6. असम, 7. महाराष्ट्र, 8. तमिलनाडु, 9. हिमाचल प्रदेश, 10. उत्तराखंड, 11. हरियाणा, 12. ओडिशा, 13. छत्तीसगढ़, 14-तेलंगाना, 15- मध्य प्रदेश, 16-मध्य प्रदेश,  17-बिहार, 18-पंजाब, 19-जम्मू-कश्मीर, 20- उत्तर प्रदेश

हाल में ही दिल्ली चुनाव में शिक्षा के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा। लोगों ने चुनावी मुद्दे में शिक्षा पर जोर देने के केजरीवाल सरकार के प्रयास की सराहना की। उत्तर भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश शिक्षा के मामले में आखिरी पायदान पर है। 

Web Title: Mizoram capital Aizawl has a couple of tiny roadside libraries pic goes viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे