लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की युद्ध की धमकी पर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- ब्रह्मोस और सुनामी से जवाब देगा भारत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2025 21:27 IST

Open in App

अभिनेता एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी की सिंधु जल संधि पर टिप्पणी पर मंगलवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और चेतावनी दी कि भारत ब्रह्मोस मिसाइलों से जवाब देगा। चक्रवर्ती ने तीखे पलटवार में यह भी कहा कि एक बांध बनाया जाएगा, और 140 करोड़ भारतीय वहां शौच करेंगे, उसके बाद बांध को खोलकर पड़ोसी देश में सुनामी ला दी जाएगी। हालांकि, चक्रवर्ती ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान के आम लोगों के खिलाफ उनकी कोई नाराजगी नहीं है, जो शांतिप्रिय हैं और युद्ध नहीं चाहते तथा उनका गुस्सा केवल पाकिस्तानी प्रतिष्ठान पर है। बिलावल ने सोमवार को सिंधी संत शाह अब्दुल लतीफ भिटाई की दरगाह पर तीन-दिवसीय वार्षिक उत्सव के समापन समारोह में कहा, ‘‘अगर युद्ध हुआ... हम मोदी सरकार को संदेश देंगे कि हम पीछे नहीं हटेंगे, हम झुकेंगे नहीं और अगर आपने सिंधु नदी पर हमला करने की हिम्मत की तो पाकिस्तान के हर प्रांत के लोग आपका मुकाबला करने के लिए तैयार रहेंगे।’’

जब पत्रकारों ने पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी तो चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिमी पड़ोसी देश में युद्ध की वकालत करने वालों को किसी भी दुस्साहस का परिणाम भुगतना होगा। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि पाकिस्तान के लोग युद्ध नहीं चाहते। लेकिन अगर इस तरह की बातें और बयानबाजी जारी रही और हम अपना संयम खो बैठे, तो हम उन पर हमला करने के लिए एक के बाद एक ब्रह्मोस मिसाइलें दागेंगे।" पाकिस्तान सरकार की सिंधु नदी पर भारत द्वारा बनाए जाने वाले किसी भी बांध पर सैन्य हमले की धमकी के बारे में पूछे जाने पर, चक्रवर्ती ने कहा, "हम एक ऐसा बांध बनाएंगे, जहां हमारे 140 करोड़ लोग शौच करेंगे। और एक बार बांध खुल गया, तो बिना एक भी गोली चले सुनामी आ जाएगी। मैं यह कहने के लिए क्षमा चाहता हूं। ये शब्द केवल उनके (भुट्टो के) लिए हैं, पाकिस्तान के लोगों के लिए नहीं।" पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के एक दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक कदम उठाए, जिनमें 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करना भी शामिल था।

टॅग्स :मिथुन चक्रबर्तीपाकिस्तानभारतीय सेनाPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा