लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मंदिर के बाहर हाथ जोड़े खड़ी थी महिला, ऊपर गुजरी गाड़ी और फिर हुई ये चौंकाने वाली बात...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 8, 2019 15:41 IST

ये वाकया है सूरत का, जहां 55 साल की एक महिला सड़क किनारे मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर ईश्वर के ध्यान में मग्न थी। उस वक्त कूड़ा उठाने वाली एक गाड़ी बैक हो रही थी और...

Open in App

जाको राखे साइयां मार सके ना कोय... ये कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें ये वाकई में हुआ। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे 'चमत्कार' बता रहे हैं, तो कोई 'भक्ति की शक्ति'।

ये वाकया है सूरत का, जहां 55 साल की एक रोमिला सोलंकी सड़क किनारे मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर ईश्वर के ध्यान में मग्न थी। उस वक्त कूड़ा उठाने वाली एक गाड़ी बैक हो रही थी। ड्राइवर ने महिला पर ध्यान नहीं दिया। गाड़ी के धक्के से ये महिला गिर पड़ी और पूरी गाड़ी उनके ऊपर से गुजर गई। इस दौरान महिला जमीन से एकदम सटकर लेटी रही और इसी की वजह से उनकी जान बच गई।

इसी बीच एक शख्स ने ड्राइवर को रोका और उसे बगैर देखे गाड़ी बैक करने पर काफी डांटा। रास्ते में भीड़ लग गई और महिला एक किनारे जाकर बैठ गई। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि महिला को इस हादसे में बिल्कुल भी चोट नहीं आई। हालांकि इस सबसे वह काफी सहमी हुई जरूर लग रही थीं। 

हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची इस महिला ने बताया, "मैं मंदिर के आगे से गुजर रही थी। इसलिए चप्पल उतारकर, सिर झुकाकर प्रार्थना करने लगी। इसी बीच कूड़ा उठाने वाली गाड़ी दाईं ओर से आई। ड्राइवर को पता नहीं था कि मैं पीछे खड़ी हूं। साईं बाबा की कृपा रही कि मुझे कुछ नहीं हुआ।"

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटअजब गजबमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल