लाइव न्यूज़ :

600 साल पुरानी सुनहरे बाज की आकृति मैक्सिको सिटी के प्राचीन मंदिर में मिली

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 4, 2021 16:57 IST

मैक्सिको के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री के रोडोल्फो एग्युलार की टीम ने यह खोज की है.

Open in App
ठळक मुद्देटेंप्लो मेयर एक विशाल ढांचा था, जो अजटेक धर्म और संस्कृति के केंद्र में था.लोगों में इस मंदिर को ब्रह्मांड का केंद्र माना गया है. 15वीं शताब्दी की शुरुआत में बनवाना शुरू किया गया था.

मैक्सिको सिटीः मैक्सिको सिटी में खुदाई कर रहे पुरातत्वविदें को ग्रेट टेंपल में 600 साल पुरानी सुनहरे बाज की एक आकृति मिली है.

मैक्सिको के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री के रोडोल्फो एग्युलार की टीम ने यह खोज की है. ज्वालामुखी की चट्टान पर यह आकृति बनी है, जो पिरामिड के आकार के मंदिर के निचले हिस्से में मिली सबसे बड़ी आकृति है. टेंप्लो मेयर एक विशाल ढांचा था, जो अजटेक धर्म और संस्कृति के केंद्र में था.

इन लोगों में इस मंदिर को ब्रह्मांड का केंद्र माना गया है. इसे 15वीं शताब्दी की शुरुआत में बनवाना शुरू किया गया था. इस बाज को जमीन पर उकेरा गया है और इसके ऊपर एक और फ्लोर भी बनाई गई, जिसकी वजह से यह संरक्षित रहा.

संस्कृति का हिस्सा: यह आकृति मैक्सिको सिटी की दो गलियों के मोड़ पर है. जब यह बनाया गया था, तब यह मंदिर की दक्षिणी ढलान पर था. इस सुनहरे बाज को इत्जकुऑटली या ऑब्जीडियन बाज भी कहा जाता है. सेंट्रल मैक्सिको के स्थानीय लोगों की नहॉल भाषा में इसे यह नाम दिया गया है और यह अजटेक संस्कृति का हिस्सा है. इसे एक पवित्र चिह्न माना जाता था. और यह भी माना जाता था कि यह सूरज के जन्म के दौरान मौजूद था और इसका संकेत अजटेक संस्कृति में योद्धाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता था.

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल