लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियो: अजगर के चंगुल से कुत्ते को बचाया, फिर भी सोशल मीडिया पर सुननी पड़ी खरी-खोटी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 2, 2018 16:38 IST

कुत्ते के आजाद होने बाद भी वह आदमी लगातार बड़ी बेरहमी से अजगर के मुँह पर लाठी मारता रहता है। इस पूरी वारदात को कैमरे में कैद कर लिया गया है।

Open in App

(वंदना यादव)

नई दिल्ली, 2 अगस्त: सोशल मीडिया पर तीन लोगों द्वारा अजगर के चंगुल से कुत्ते को बचाने वाला वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि पानी के अंदर अजगर ने कुत्ते को अपने चंगुल में बुरी तरह जकड़ा हुआ है। यह देख कर एक व्यक्ति कुत्ते को अजगर के चंगुल से बचाने के लिए पानी में जाता है और अजगर की पूँछ पकड़कर बाहर की ओर खींचने लाता है।

उस आदमी को देखकर दो और आदमी उसकी मदद के लिए आ जाते हैं। फिर तीनों शख्स मिलकर अजगर की पूँछ पकड़कर उसे  पानी से बाहर निकाल लाते हैं लेकिन अजगर फिर भी कुत्ते को नहीं छोड़ता है, तो उन में से एक आदमी अजगर के मुँह पर लाठी से मारना शुरू कर देता है। जिससे अजगर की पकड़ ढीली पड़ जाती है और कुत्ता अजगर की जकड़ से आजाद हो जाता है।

कुत्ते के आजाद होने बाद भी वह आदमी लगातार बड़ी बेरहमी से अजगर के मुँह पर लाठी मारता रहता है। इस पूरी वारदात को कैमरे में कैद कर लिया गया है। रविवार( 29 जुलाई)  को यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग तो तीनो लोगों की जमकर तारीफ कर रहें हैं तो वहीँ कुछ और यूजर्स इस वीडियो पर तीखी आलोचनाएँ दे रहे हैं। पशु  प्रेमियों ने भी वीडियो में नजर आ रहे लोगों पर तीखे कमैंट्स किए हैं। क्यूंकि आप वीडियो देख सकते हैं की कैसे अजगर के चंगुल से कुत्ते के छूट जाने के बाद भी  लोग अजगर को बेरहमी से पीटते रहे। 

यूजर्स का आरोप है कि कुत्ते की जान बचाने के बाद भी एक शख्स लाठी से अजगर के मुँह पर मारते ही जा रहा है। कमेंट में एक यूजर ने लिखा भी है कि वो इस रेस्क्यू से खुश नहीं है, क्योंकि एक जानवर को बचाने के लिए दूसरे जानवर पर हमला किया जा रहा है। यह बिलकुल भी ठीक नहीं है। कुत्ते के बच जाने के बाद भी अजगर पर हमला क्यों किया जा रहा है। 

ट्विटर यूजर आर टेलर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'अजगर को मारने की जरुरत नहीं हैं। उम्मीद है कुत्ता सुरक्षित है।' एक और कमेंट में लिखा गया है,'बहुत अच्छा लेकिन कुत्ते के आजाद होने के बाद भी सांप को क्यों पीटा जा रहा है। यह सांप करता क्या है ? खासतौर पर अजगर।  

ईएल डॉक्टर लिखते हैं,'यह आश्चर्यजनक है। क्या हम अजगर की जगह एक कुत्ते को चुने ?'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी