'घोस्ट लुक' के चक्कर शख्स ने कटवाए शरीर के इन हिस्सों को, भूत बनकर अंधेरे में करता है ये काम
By धीरज पाल | Updated: September 1, 2018 16:22 IST2018-09-01T16:22:46+5:302018-09-01T16:22:46+5:30
घोस्ट लुक वाला शख्स कोलंबिया का रहने वाला है। इसका नाम कालका स्कल है। भूत अवतार के चक्कर में कालका स्कल अपने शरीर का हिस्सा तो कटवाया ही साथ में उसने अपने पूरे शरीर में भूतिया टैटू भी गुदवां लिया है।

'घोस्ट लुक' के चक्कर शख्स ने कटवाए शरीर के इन हिस्सों को, भूत बनकर अंधेरे में करता है ये काम
आजकल लोग अपने लुक को लेकर काफी परेशान रहते है। अच्छे लूक के चक्कर में लोग अपने लोग अपनी हेयर कट करवाते हैं, चेहरे पर मेकअप कराते हैं। लेकिन आकर्षण लुक के लिए लोग कभी-कभी ऐसी करतूत कर बैठते हैं कि भीड़ में लोग उन्हें लोग पहचान लेते हैं। लुक को लेकर एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यह शख्स ने हॉरर लूक यानी भूतिया रुप ले लिया है। दरअसल, उसने यह भूतिया रूप कुछ दिनों के नहीं बल्कि हमेशा के लिए अपना लिया है। भूत बनने के चक्कर में शख्स ने अपने शरीर के कई हिस्से भी कटवा लिया है। ताकि वो ओरिजनल भूत बना रहे।
घोस्ट लुक वाला शख्स कोलंबिया का रहने वाला है। इसका नाम कालका स्कल है। भूत अवतार के चक्कर में कालका स्कल अपने शरीर का हिस्सा तो कटवाया ही साथ में उसने अपने पूरे शरीर में भूतिया टैटू भी गुदवां लिया है। इसका यह रूप बेहद ही खतरानक लग रहा है। हालांकि बचपन से लेकर अब तक भूत की जो कल्पना की जाती है ठीक उसी प्रकार का कालका ने भूतिया रूप धारण कर लिया है। इस चक्कर में कालका ने अपनी नाक को आधा कटाया। इतना ही नहीं कालका ने अपनी जीभ को दो हिस्सों में कटवा लिया है। अब उसने पूरी तरीके से भूत का अवतार ले लिया है।
बता दें कि कालका ने इंटाग्राम पेज पर उसने अपने भूत रूप की तस्वीरे शेयर किया है। जिसमें उसने अलग-अलग अवतार में फोटो शेयर किया है। बताया जा रहा है कि कालका स्कल का असली नाम एरिक यिनर हिनैपमी रीमिरेज है। बचपन से ही उसे खोपड़ी की तरह दिखने का शौक था। हालांकि इसका शौक तब पूरा हुआ जब कालका के मां का निधन हो। उसने सर्जरी करवाई और पूरे शरीर में टैटू बनवाया है।