Video: मीलिए सूट-बूट पहने ठेली पर चाट और गोलगप्पे बेचने वाले लड़कों से, इनकी कहानी सुन आप हो जाएंगे हैरान

By आजाद खान | Updated: April 7, 2022 13:08 IST2022-04-07T13:05:50+5:302022-04-07T13:08:20+5:30

आपको बता दें कि इस वीडियो को देख लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। कुछ लोगों ने उन्हें सलूट किया तो कुछ ने उन के करोड़पति बनने की बात कही है।

meet punjab mohali ferry chaat and golgappa seller hotel management boy who dress in suit to serve street food to customers | Video: मीलिए सूट-बूट पहने ठेली पर चाट और गोलगप्पे बेचने वाले लड़कों से, इनकी कहानी सुन आप हो जाएंगे हैरान

फोटो सोर्स: यूट्यूब वीडियो

Highlightsमोहाली की सड़को पर एक ठेली वाले लड़के का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस ठेले पर दो भाइयो को सूट-बूट में चाट और गोलगप्पे बेचते हुए देखा गया है। वीडियो को अब तक पांच लाख व्यूज मिल चुके हैं।

चंडीगंढ़:पंजाब के मोहाली में ठेली पर चाट बेचने वाले लड़के की ड्रेस आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वारयल वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे 22 साल का लड़का सूट-बूट पहनकर ठेली पर चाट और गोलगप्पे बेच रहा है। आम तौर पर ठेली लगाने वाले ऐसे कपड़े नहीं पहनते हैं, लेकिन जब लोगों ने इस लड़के के ड्रेस अप को देखा तो हर कोई एक बार इनके यहां खाने को जरूर आ रहे हैं। मोहाली के इस लड़के का वीडियो यूट्यूबर हैरी उप्पल ने अपने चैनल पर 24 मार्च को पोस्ट किया है। पोस्ट करने के बाद अब तक इस वीडियो को पांच लाख व्यूज मिल चुके हैं। 

आखिर क्यों सूट-बूट में बेचता है यह लड़का चाट-गोलगप्पे

वायरल इस वीडियो में दो भाइयों को देखा गया है जो मोहाली के सड़कों पर चाट, गोलगप्पे और दही भल्ला बनाते हैं। इन्होंने यह ठेली कुछ महीने पहले ही लगाई है। इस ठेली पर दोनों भाई दिनों रात मेहनत करते है। यूट्यूबर हैरी उप्पल ने जब उनसे यह सवाल पूछा कि आखिर क्यों आप सूट-बूट में चाट और गोलगप्पे बेचते हैं तो लड़के ने बहुत ही बेहतरीन जवाब दिया है। लड़के ने कहा, "..ये बस होटल मैनेजमेंट का साइन है...।" लड़के ने बताया कि वह होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रखा है और वह अपनी ड्रेस से लोगों को यह बताना चाहता है कि उसने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रखी है। वह उसके ठेली पर आने वाले हर ग्राहक को अपनी ड्रेस से अपनी कहानी बताना चाहता है। 

यूजर ने दिए खूब रिएक्शन्स

वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर ने खूब रिएक्शन्स दिए हैं। कुछ यूजर ने कहा कि ये दोनों भाई करोड़पति बनने के रास्ते पर हैं। तो कुछ यूजर ने उनकी सोच और समझ की तारीफ की है। कुछ यूजर ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए उन्हें सलूट भी किया है। इन लड़को के हौंसले को देखते हुए यह बात सही साबित हुई की, कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता है।
 

Web Title: meet punjab mohali ferry chaat and golgappa seller hotel management boy who dress in suit to serve street food to customers

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे