लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच पंजाब पुलिस ने किया दिल छू लेने वाला काम, खास अंदाज में मनाया बच्ची का पहला बर्थडे, वीडियो वायरल

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 19, 2020 12:37 IST

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बीच मानसा पुलिस एक बच्ची का पहला बर्थडे खास अंदाज में मनाती हुई नजर आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मानसा से एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है

Open in App
ठळक मुद्देडियो को आईएस ऑफिसर सुप्रिया साहू ने शेयर किया है।वीडियो में एक छोटी सी बच्ची के पहले बर्थडे को यादगार बनाने के लिए मानसा पुलिस ने खास इंतजाम किया।

मानसा: कोरोना वायरस (Coronavirus)ने पूरे देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। ऐसे में पंजाब के मानसा से एक बेहद प्यारा वीडियो सामने आया है, जिसे आईएस ऑफिसर सुप्रिया साहू ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में मानसा पुलिस एक छोटी सी बच्ची का पहला बर्थडे मनाती नजर आ रही है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस बच्ची के घर केक लेकर पहुंचती है, जहां दो अन्य पुलिसकर्मी बाइक पर बैठकर हैप्पी बर्थडे टू यू गा रहे हैं। लॉकडाउन के बीच एक साल ही बच्ची का बर्थडे यादगार बनाने के लिए पुलिस ने ऐसा किया और बेहद खास अंदाज में बच्ची को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

वहीं, वीडियो को शेयर करते हुए सुप्रिया साहू ने लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे टू यू, जैसा कि आप देख रहे हैं इस छोटी सी बच्ची का पहला बर्थडे यादगार बनाने के लिए मानसा पुलिस लॉकडाउन के बीच बच्ची के घर पहुंची। और उन्हें केक देते हुए बच्ची को खास अंदाज में विश किया।' मानसा पुलिस का इस तरह से बच्ची को विश करना उसकी फैमिली को भी काफी पसंद आया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस की जमकर तारीफ भी की। बच्ची के पहले बर्थडे को लॉकडाउन के दौरान खास बनाने के लिए बच्ची के परिजनों ने पुलिस का शुक्रियादा किया। 

बताते चलें कि देश में कोरोना वायरस के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी हो। कोविड-19 (COVID-19) ने अब तक कुल 15,712 लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है, जिसकी वजह से जहां 507 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तो वहीं 2,231 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाबसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप