लाइव न्यूज़ :

'आगे मोदी-शाह, पीछे अमेरिकी झंडा', नौसेना दिवस पर मनोज तिवारी ने कर दी 'बड़ी' गलती, लोगों ने कहा- शर्म करो

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 4, 2019 15:20 IST

भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को इसी दिन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर किए गए हमले की याद में मनाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देतस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह व कार्यवाहक अध्यक्ष जेडी नड्डा भी दिख रहे हैं।कई यूजर कह रहे हैं कि मनोज तिवारी ने ऐसा करके देश के सेना का अपमान किया है।

भारतीय नौसेना दिवस (IndianNavyDay) पर आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। नौसेना दिवस के मौके पर मनोज तिवारी ने एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें तीन वॉर शिप दिख रहे हैं, लेकिन उन तीनों वॉरशिप में से एक जहाज पर अमेरिका का झंडा लगा हुआ है। इस भयंकर गलती के बाद से ही ट्विटर पर मनोज तिवारी ट्रोल होने लगे हैं। ट्विटर पर कई लोगों ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कम से कम बधाई देते वक्त तो भारत के वॉरशिप की तस्वीर लगा लेते। वहीं कुछ लोग लिख रहे हैं कि ये बेहद शर्मनाक है। ये भारतीय संविधान और नौसेना का अपमान करना है। 

मनोज तिवारी ने 4 दिसंबर 10 बजकर 23 मिनट पर ट्वीट किया है। हालांकि मनोज तिवारी से इस ट्वीट को अभीतक(खबर लिखे जाने तक) डिलीट नहीं किया है। तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह व कार्यवाहक अध्यक्ष जेडी नड्डा भी दिख रहे हैं। तस्वीर पर बीजेपी का चिह्न कमल का फूल और एक ओर मनोज तिवारी भी हैं। 

एक यूजर ने लिखा, भारतीय झंडे और संविधान की कितनी इज्जत करते हैं सबको पता है। वैसे इन अज्ञानियों को पता ही नहीं होगा नौसेना क्या होती है और सेना क्या होती है।

बता दें कि भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को इसी दिन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर किए गए हमले की याद में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पर नौसैन्य कर्मियों को बधाई दी और कहा कि उनकी सेवा एवं उनके बलिदान ने भारत को सुरक्षित बनाया है। मोदी ने ट्वीट किया, “नौसेना दिवस पर, हम हमारे साहसिक नौसैन्य कर्मियों को सलाम करते हैं। उनकी बहुमूल्य सेवा एवं बलिदान ने हमारे देश को मजबूत और सुरक्षित बनाया है।” उन्होंने भारतीय नौसैन्य इतिहास पर एक छोटा सा वीडियो भी पोस्ट किया।

टॅग्स :मनोज तिवारीभारतीय नौसेनानेवीदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल