लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर से हाथ मिला मनीष सिसोदिया बोले, 'अबकी बार 67 पार ' तो लोगों ने किया ट्रोल, देखें रिएक्शन

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 14, 2019 13:35 IST

‘इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ (आई-पैक) अभी 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर काम कर रही है। इससे पहले ‘आई-पैक’ 2014 के आम चुनाव में भाजपा और विधानसभा चुनाव के लिए जदयू नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ काम कर चुकी है। 

Open in App
ठळक मुद्देएक दौर में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ काम कर चुके प्रशांत किशोर को देश के बड़े चुनावी रणनीतिकारों में शुमार किया जाता है।दिल्ली मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ मुझे यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि ‘इंडियन-पैक’ ने हमारे साथ हाथ मिलाया है। आपका स्वागत है। ’’

दिल्ली में 2020 शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनावी रणनीतिकार के तौर पर देश भर में चर्चित प्रशांत किशोर को अपने साथ जोड़ा है। आप के मुखिया सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा,  अबकी बार 67 पार। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए हैं। 

केजरीवाल ने लिखा, 'यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि आई-पैक हमारे साथ जुड़ी है। आप का स्वागत है।' आई-पैक (इंडियन पॉलिटिकल) एक्शन कमिटी प्रशांत किशोर की संस्था है, जो चुनाव से जुड़े प्रबंधन का काम करती है। पंजाब के विधानसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के लिए काम किया था।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

कुछ यूजर कह रहे हैं कि आने वाले चुनाव में आप पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 

बचा दें कि अबकी बार मोदी सरकार, के तर्ज पर ही मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा है अबकी बार 67 पार। 

इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ ने भी ट्वीट के जवाब में कहा कि पंजाब चुनाव में आप को एक कड़े प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखा गया था। किशोर की ‘चुनावी प्रचार मशीन’ ने पंजाब में कांग्रेस के लिए पर्दे के पीछे से काम किया था। ‘आई-पैक’ ने ट्वीट किया, ‘‘ पंजाब (चुनाव) के नतीजों के बाद, हमने आपको अभी तक के अपने सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी के रूप में स्वीकार किया। केजरीवाल और आप के साथ आकर खुश हैं।’’ दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले वर्ष की शुरुआत में चुनाव होगा।

‘इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ (आई-पैक) अभी 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर काम कर रही है। इससे पहले ‘आई-पैक’ 2014 के आम चुनाव में भाजपा और विधानसभा चुनाव के लिए जदयू नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ काम कर चुकी है। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीप्रशांत किशोरमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल