लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: हिजाब विवाद के बीच सरकारी स्कूल में छात्रों के नमाज पढ़ने का वीडियो हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2022 11:37 IST

कर्नाटक के मेंगलुरु से करीब 50 किलोमीटर दूर एक स्कूल में छात्रों के कक्षा में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में बीईओ ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Open in App

मेंगलुरु: कर्नाटक में कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू किए जाने के बीच हिजाब पहनने को लेकर जारी विवाद के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आई जानकारी के अनुसार वीडियो क्लिप में कुछ मुस्लिम छात्र कक्षा के अंदर नमाज पढ़ रहे हैं। ये वीडियो कबाडा तालुक के अंकाथाडका के सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। यह जगह मेंगलुरु से करीब 50 किलोमीटर दूर है।

कक्षा पांचवीं और सातवीं के छात्रों ने पढ़ी नमाज

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार वायरल हो रहा वीडियो 4 फरवरी का है। जिन छात्रों ने नमाज पढ़ी वे पांचवीं और सातवीं कक्षा में हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई, इसके बाद पूरा मामला प्रकाश में आया। सूचना मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी शुक्रवार को स्कूल पहुंचे थे।

सूत्रों के अनुसार पिछले हफ्ते शुक्रवार को शिक्षकों को कक्षा में नमाज पढ़े जाने की जानकारी नहीं मिली थी। बाद में जानकारी मिलने के बाद शिक्षकों ने कक्षा में मौजूद रहते समय छात्रों को धार्मिक क्रियाकलापों से दूर रहने को कहा था।

वहीं, कुछ बच्चों के माता-पिता ने पूर्व में स्कूल से शुक्रवार को नमाज के लिए छात्रों को मस्जिद जाने की अनुमति देने की मांग की थी। हालांकि स्कूल में किसी को नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी गई थी। वहीं ब्लॉक एजुकेशन अफसर लोकेश सी ने कहा है कि उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।

बता दें कि कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को कहा कि हिजाब विवाद के मद्देनजर राज्य में उच्च शिक्षा विश्वविद्यालय और कॉलेजों में छुट्टियों की घोषणा बढ़ाकर 16 फरवरी तक के लिये कर दी गई है। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सी एन अश्वथ नारायण ने एक बयान में कहा कि परीक्षाएं हालांकि निर्धारित समय पर होंगी और ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया है।

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादMangaluruवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'