लाइव न्यूज़ :

महिला का किया गया ऑपरेशन तो जो निकला उसको देखकर डॉक्टर के उड़ गए होश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 14, 2018 08:49 IST

सड़कों पर बेसुध घूमती मिलने के बाद महिला को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था.

Open in App

अहमदाबाद, 14 नवंबर: मानसिक रूप से बीमार एक महिला के पेट से यहां सिविल अस्पताल में ऑपरेशन के बाद करीब डेढ़ किलो वजन के मंगलसूत्र, चूडि़यां, चेन और लोहे की कील निकाली गई हैं. एक वरिष्ठ चिकित्सक ने मंगलवार को यह जानकारी दी. चिकित्सक ने बताया कि करीब 45 साल की महिला संगीता एकुफेजिया नाम की एक दुर्लभ विकृति से ग्रस्त है जिसकी वजह से व्यक्ति धातु की चीजों को निगलने लगता है.

अस्पताल के डॉक्टर नितिन परमार ने बताया कि करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से लोहे की कीलें, नट-बोल्ट, सेफ्टी पिन, यू-पिन, बालों में लगाने वाली पिन, कंगन, चूडि़यां, चेन, मंगलसूत्र समेत कई दूसरी चीजें भी निकाली गईं. एक सरकारी मानसिक चिकित्सालय से महिला को यहां लाया गया था.

सड़कों पर बेसुध घूमती मिलने के बाद महिला को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था. डॉ. परमार ने कहा, उसने पेट में दर्द की शिकायत की थी. उसका पेट पत्थर की तरह कठोर था. एक्स-रे से खुलासा हुआ की उसके पेट में कई बाहरी चीजें हैं. एक सेफ्टी पिन उसके फेफड़ों में धंसी थीं और उसकी आंत में भी इनसे छेद हो गया था. यह देखकर उसका तुरंत ऑपरेशन किया गया.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल