लाइव न्यूज़ :

बहादुरी को सलाम: 160 किलो वजनी भालू से अकेला भिड़ गया यह शख्स और बचा ली अपने खास दोस्त की जान, हो रही है तारीफ

By अमित कुमार | Updated: December 7, 2020 15:04 IST

अपने पालतू कुत्ते की जान बचाने के लिए एक शख्स ने अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। शख्स की इस बहादुरी को देख सोशल मीडिया पर उसकी जमकर तारीफ हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे160 किलो के खतरनाक भालू ने कुत्ते को पकड़कर खाने की कोशिश की। कुत्ते के मालिक कालेब बेनहम मौके पर वहां पहुंच गए और बिना डरे भालू से भिड़ गए। सोशल मीडिया पर इंसान और जानवर के बीच इस तरह की दोस्ती की लोग खूब सराहना कर रहे हैं।

बहादुरी के किस्से आपने कई सुने होंगे। कई बार कुछ लोग अपने चाहने वालों को बचाने के लिए जान पर भी खेल जाते हैं। आज के इस समय में पालतू जानवरों से इंसानों का लगाव काफी बढ़ गया है। शहरों में लोग घरों में कई तरह के पालतू जानवरों को पालने लगे हैं। इन जानवरों में कुत्ता सबसे अधिक लोकप्रिय माना जाता है। 

पालूत कुत्ते अक्सर घर की रखवाली के काम आते हैं। वह सबसे वफादार जानवर माने जाते हैं और कई बार कुत्ते के डर से भी घर में चोरी के लिए नहीं घुस पाते हैं। लेकिन क्या कभी कोई मालिक अपने पालतू कुत्ते को बचाने के लिए जान की बाजी लगा सकता है। दरअसल, हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। अपने पालतू कुत्ते की जान बचाने के लिए एक मालिक ने अपनी जान खतरे में डाल दी। 

कालेब बेनहम कैलिफोर्निया के ग्रास वैली में घर में थे। तभी उन्हें बाहर अजीब-अजीब तरह की आवाजे सुनाई देने लगी। इसके बाद जब वह बाहर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके प्यारे कुत्ते को जिसे वह अपने सबसे खास दोस्त मानते हैं, उसे एक भालू ने जकड़ रखा है। कालेब बेनहम ने इसके बाद बिना सोचे-समझे भालू पर हमला कर दिया। 

160 किलो के इस खतरनाक भालू के चेहरे पर बेनहम ने बिना डरे घूसों की बरसात कर दी। इसके बाद भालू कुत्ते को छोड़ वहां से बाग निकला। इस झड़प में कुत्ते को कई जगह चोट भी लगी। लेकिन डॉक्टर को दिखाने के बाद वह अब बिल्कुल ठीक है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी