लाइव न्यूज़ :

शख्स ने मंत्री से की फूड डिलीवरी की शिकायत, मिला ऐसा जवाब, लोगों ने कहा- इसके लिए सीबीआई जांच की जाए

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 30, 2021 14:54 IST

तेलंगाना में एक शख्स ने बिरयानी में चिकन लेग पीस न मिलने की शिकायत सीधे मंत्री से कर दी । इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट पर खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने बिरयानी में चिकन लेग पीस न मिलने पर मंत्री से की शिकायततेलंगाना मंत्री ने भी दिया मजेदार जवाब, कहा- भाई मुझे क्यों टैग किया है लोगों ने कहा - इसके लिए सीबीआई जांच बैठाई जाए

हैदराबाद :  ऐसे तो सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते हैं । जिसे देखकर आपको हंसी भी आती है और हैरानी भी होती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही फोटो वायरल हो रहा है । जिसे देखकर लोग खूब हंस रहे है और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं । तेलंगाना के एक शख्स ने फूड डिलीवरी की शिकायत सीधे मंत्री से कर दी है।

अगर कोई आपसे पूछता है कि आपके द्वारा आर्डर की बिरयानी में चिकन लेग पीस ना हो तो आप इसकी शिकायत के लिए कितनी दूर जा सकते हैं तो आप उन्हें कस्टमर केयर या रेस्तरां से संपर्क करने के बारे में बता सकते हैं लेकिन एक टि्वटर यूजर ने बिरयानी में चिकन लेग पीस ना होने की शिकायत सीधे उच्च अधिकारियों से करने का फैसला किया।

 दरअसल यह सब तब शुरू हुआ जब एक शख्स ने  फूड डिलीवरी के बारे में नगर प्रशासन और तेलंगाना के शहरी विकास मंत्री के टी रामा राव को टैग कर शिकायत की। इस शिकायत में शख्स ने कहा कि 'मैंने एक चिकन बिरयानी एक्स्ट्रा मसाला और लेग पीस के साथ ऑर्डर किया था लेकिन मुझे इनमें से कुछ नहीं मिला । क्या यह लोगों की सेवा करने का तरीका है । हालांकि बाद में इस पोस्ट को हटा दिया क्या लेकिन के टी आर  ने इस शिकायत का  का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा।

केटीआर ने कहा कि 'भाई आपने इसके लिए मुझे क्यों टैग किया है और आपने मुझसे क्या करने की उम्मीद की थी । इस पोस्ट को लोग खूब लाइक कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं । 

टॅग्स :तेलंगानावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो