लाइव न्यूज़ :

पत्नी की मौत के बाद शव को नहलाकर बेडरूम में ले गया, छह दिनों तक सोया साथ, ये थी वजह

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 21, 2018 13:00 IST

रसेल ने पत्नी के शव के साथ सोने की वजह बताई कि वह उससे बेहद प्यार करता था और वो उसके साथ ही रहना चाहता था, जिसके लिए उसने पत्नी के शव के साथ सोने की जिद की।

Open in App

एक शख्स अपनी पत्नी की मौत के बाद छह दिनों तक उसके शव के साथ सोता रहा क्योंकि वह बेहद प्यार करता था। वह समाज को बताना चाहता था कि वह शव के साथ सोकर कुछ बुरा नहीं कर रहा है। जिसने जीवन भर उसका साथ दिया उस पत्नी की लाश अपवित्र नहीं हो सकती। इसके लिए समाज की सोच में बदलाव लाने की आवश्यकता है।

दरअसल, यह मामला इंग्लैंड की राजधानी लंदन का है, जहां रसेल डेविसन नाम के शख्स की पत्नी की मौत हो गई थी और पत्नी की मौत के बाद वह 6 दिन तक उसके साथ सोता रहा और उसने उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। रसेल के ऐसा करने से पूरी दुनिया हैरान है। 

खबरों के मुताबिक, रसेल ने पत्नी के शव के साथ सोने की वजह बताई कि वह उससे बेहद प्यार करता था और वो उसके साथ ही रहना चाहता था, जिसके लिए उसने पत्नी के शव के साथ सोने की जिद की। वह अपनी मृत पत्नी से बात भी किया करता था। हालांकि रसेल के रिश्तेदारों ने उसको खूब समझाया, लेकिन वह माना नहीं। 

उसने बताया कि उसकी पत्नी वेंडी डेविसन चाहती थी कि वह अपनी अंतिम सांसें अपने ही घर पर ही ले क्योंकि पिछले 10 सालों से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी। उसकी मृत्यु के बाद उसे दफनाने के बजाय उसे पहले नहलाया और उसके बाद उसे बेडरूम में ले गया, जहां छह दिनों तक उसके साथ रहा। 

उसने कहा कि ऐसा इस वजह से किया कि लोगों की सोच बदलनी चाहिए। समाज में शव को अपवित्र माना जाता है और कई धर्मों में मृतक को बिस्तर से उतारकर जमीन पर लेटा दिया जाता है और ऐसा व्यवहार किया जाता है कि जैसे वह मेरा कोई नहीं था। हालांकि बाद रसेल ने विधि-विधान के साथ वेंडी के मृत शरीर को दफना दिया गया। 

टॅग्स :वायरल कंटेंटब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल