लाइव न्यूज़ :

डिटॉक्सिफाई कोबरा समझकर साथ सोया युवक, काटने पर मरते-मरते बचा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2021 16:22 IST

चाइना के हेइलोंगजियांग प्रांत के लियू नाम के व्यक्ति ने एक मीटर लंबा कोबरा ऑनलाइन माध्यम से खरीदा था। वह उसे पालतू जानवर के रूप में पालना चाहता था।

Open in App
ठळक मुद्देकोबरा की विष ग्रंथि को शिपमेंट करने से पहले ठीक तरीके से हटाया गया था।कोबरा के साथ बिस्तर पर सो रहा था तो सांप ने उसे उसकी जांघ पर काट लिया। रिपोर्ट के मुताबिक लियू का इलाज करने वाले डॉक्टर ने चेतावनी दी थी।

एक व्यक्ति जिसने डिटॉक्सिफाइड कोबरा ऑनलाइन खरीदा था, सांप के डसने से बाल-बाल बच गया है। खबरों के अनुसार कोबरा विक्रेता ने उसे आश्वासन दिया था कि सांप से जहर पहले ही हटा दिया गया था। जबकि उसने गलत साँप को बेच दिया था। यह घटना पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग (Heilongjiang) प्रांत की बताई जा रही है।

चाइना के हेइलोंगजियांग प्रांत के लियू नाम के व्यक्ति ने एक मीटर लंबा कोबरा ऑनलाइन माध्यम से खरीदा था। वह उसे पालतू जानवर के रूप में पालना चाहता था। विक्रेता ने साँप को लेकर कहा कि कोबरा की विष ग्रंथि को शिपमेंट करने से पहले ठीक तरीके से हटाया गया था।

जब लियू एक दिन कोबरा के साथ बिस्तर पर सो रहा था तो सांप ने उसे उसकी जांघ पर काट लिया। इसके बाद लियू को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद वह कोबरा के विष से बच गया। द ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक लियू का इलाज करने वाले डॉक्टर ने चेतावनी दी थी कि सांप के काटने से अंग खराब हो सकते हैं  और यहां तक कि व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।

इस घटना के बाद जब लियू सांप विक्रेता से मिला। विक्रेता ने  लियू से बताया कि उससे एक अनजाने मे गलती हो गई है। जिसकी वज़ह से उसके पास गलत कोबरा चला गया जो कि जहरीला था। लियू ने कहा कि अब वह एक पालतू जानवर के तौर पर सांप को कभी नहीं पालेगा।

टॅग्स :चीनसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल