लाइव न्यूज़ :

बेटे ने मरती हुई मां के लिए गाया गाना, कहा- तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई...देख भावुक हो गया हर कोई

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 13, 2021 17:58 IST

कोरोना महामारी के दौरान लोग एक-दूसरे की हिम्मत बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर तरह-तरह की वीडियो पोस्ट कर रहे हैं । ऐसे में एक डॉक्टर का पोस्ट भी खूब वायरल हो रहा है , जिसमें एक बेटा अपनी मां के अंतिम समय में उनके लिए गाना गा रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे ने मां के अंतिम समय में गाया गाना , डॉक्टर ने किया ट्वीटबेटे ने मां के लिए गाया , तेरा मुझसे से है पहले का नाता कोई डॉक्टर और नर्से हुई भावुक , कहा- अब ये गाना मेरे लिए हमेशा उनका रहेगा

मुंबई : देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से लोगों का बुरा हाल है । अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाईयों की लगातार कमी हो रही है। इस मुश्किल समय में लोग एक दूसरे की हिम्मत बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट शेयर कर रहे हैं । ऐसे में सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर की पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है । अपनी पोस्ट में डॉक्टर ने बताया है कि कैसे एक बेटे ने अपनी कोरोना पीड़ित मां के लिए प्यारा सा गाना गाया ।

अपनी ट्वीट में डॉ दीपशिखा घोष ने लिखा, ' आज मैंने अपनी शिफ्ट खत्म करने से पहले एक कोविड मरीज के रिश्तेदार को कॉल किया , जो  शायद ही अब बच पाएं । आमतौर पर हम अपने अस्पताल में लोगों के लिए ऐसा करते हैं । इस कोरोना मरीज के बेटे ने मुझसे कुछ मिनट का वक्त मांगा था । फिर उसने अपनी मरती  हुई मां के लिए गाना गाया ।

 डॉक्टर दीपशिखा ने अपने दूसरे ट्वीट  में लिखा 'उसने तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई गाना गाया  । वह गाना गाते  हुए बीच में रोने भी लगा लेकिन उसने गाने गाना जारी  रखा  । मैं बस वही फोन पकड़कर खड़ी थी । नर्से भी पास आकर खड़ी हो गई ।    उसकी मां को और उसे गाते हुए देख रही थी । उसने मुझसे अपनी मां के बारे में बात की ,  शुक्रिया कहा और फिर फोन रख दिया ।  मैं और नर्से वही खड़ी रहीं  और हमारी आंखों में आंसू आ गए । उसके बाद नर्से एक-एक करके  अपने मरीजों के पास चली गई ।  इस गाने ने हमेशा के लिए हम सभी को बदल दिया । मेरे लिए अब ये गाना  हमेशा उनका रहेगा ।'

 डॉक्टर की इस पोस्ट को पढ़कर हर किसी की आंखें नम हो रही है कि कैसे एक बेटा अपनी मां से उनके अंतिम समय में नहीं मिल पा रहा है । इस पोस्ट पर लोग डॉक्टर औऱ नर्सों  की खूब तारीफ भी कर रहे हैं । 

टॅग्स :वायरल वीडियोडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो