लाइव न्यूज़ :

पत्नी से झगड़े के बाद युवक फांसी पर झूला, फेसबुक पर लाइव प्रसारण

By भाषा | Updated: August 2, 2018 02:37 IST

पटौदी के पास स्थित हेली मंडी निवासी अमित का सोमवार को अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। 

Open in App

गुड़गांव, 2 अगस्त: पत्नी से झगड़े के बाद 28 वर्षीय युवक ने आत्महत्या करते हुए इस पूरी घटना को फेसबुक पर "लाइव" कर दिया। गुड़गांव पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने बताया कि आत्महत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। बोकेन ने बताया कि पटौदी के पास स्थित हेली मंडी निवासी अमित का सोमवार को अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। 

उन्होंने बताया कि " जब उसकी पत्नी मायके जाने की तैयारी कर रही थी तब भी अमित ने उससे कहा कि अगर वह (पत्नी) गई तो वह (अमित) खुदकुशी कर लेगा।" पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि झगड़े से परेशान महिला ने पति की धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। बाद में अमित ने यहां घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली और इस वाकये को फेसबुक पर लाइव कर दिया। 

बोकेन ने बताया कि अमित के परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बोकेन ने बताया कि अमित अवसाद में रहता था और कुछ महीनों से उसका रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस) में इलाज चल रहा था। 

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :गुरुग्रामक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई