लाइव न्यूज़ :

तूफानी झोंके में छतरी बनी पैराशूट, हवा में उड़ता रहा शख्स, देखें खतरनाक VIDEO

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2019 18:52 IST

वीडियो में दिखाई देने वाले शख्स की पहचान सादिक के रूप में हुई है। वो बिलकुल ठीक है। छतरी हवा में उड़ने के बाद सादिक घबरा गया था।

Open in App

कैसा होगा जब बिना किसी टेक्नॉलॉजी के कोई इंसान हवा में उड़ रहा हो... तुर्की में एक ऐसी ही घटना हुई जिसे देखने वाले हैरान रह गए। दरअसल तुर्की के उस्मानिया प्रांत में तेज तूफान आया। वहीं किसी जगह सड़क के पास एक छतरी स्टैंड पर रखी हुई थी। तूफानी हवा से छतरी हिलने लगी। छतरी को उड़ने से रोकने के लिए शख्स छतरी के बने स्टैंड पर चढ़ गया। 

शख्स के चढ़ने पर कुछ सेकेंड के लिए तो स्टैंड वहीं रुका रहा। लेकिन जल्दी ही छतरी हवा में उड़ने लगी। उड़ती हुई छतरी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गो वायरल  नाम के यूट्यूब पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो के हजारों व्यूज हो चुके हैं। ये वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था।

वीडियो में दिखाई देने वाले शख्स की पहचान सादिक के रूप में हुई है। वो बिलकुल ठीक है। छतरी हवा में उड़ने के बाद सादिक घबरा गया था। उसको डर था कि ज्यादा ऊपर जाने के बाद वो गिर न जाए। कुछ लोग उसको बचाने आ गए। 4 मीटर की ऊचाई पर जाने के बाद सादिक ने छलांग लगा दी। वो उस वक्त काफी डरा हुआ था।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी