लाइव न्यूज़ :

गाय और बछड़े का गोलगप्पे खाता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, खिलाने वाले की लोग कर रहे जमकर तारीफ

By अभिषेक पारीक | Updated: June 5, 2021 14:07 IST

गाय को घास या चारा चरते आपने कई बार देखा होगा। लेकिन गाय गोलगप्पे भी खा सकती है? यह तो आपने कभी सपने में भी नहींं सोचा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देगोलगप्पे खाती गाय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गाय को गोलगप्पे खिलाने वाले शख्स की जमकर तारीफ हो रही है। अब तक साढे छह लाख से ज्यादा लोग यह वीडियो देख चुके हैं। 

गाय को घास या चारा चरते आपने कई बार देखा होगा। लेकिन गाय गोलगप्पे भी खा सकती है? यह तो आपने कभी सपने में भी नहींं सोचा होगा। हालांकि एक वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी की आंखें खोल दी हैं। वीडियो में एक शख्स गाय को गोलगप्पे खिला रहा है। शौक से गोलगप्पे खाती गाय का यह वीडियो वायरल हो गया है और गोलगप्पे खिलाने वाले की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

एक इंस्टाग्राम यूजर ने गाय का वीडियो शेयर किया है। अब तक करीब 58 हजार लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं और इसे करीब साढ़े छह लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में एक शख्स गाय को गोलगप्पे खिला रहा है। जिसके लिए लोगों ने खूब तारीफ की है। 

वीडियो में गाय और उसका बछड़ा बिलकुल शांति से गोलगप्पे की स्टॉल के सामने खड़े हैं। वहीं एक एक शख्स दुकानदार से गोलगप्पे लेकर गाय और उसके बछड़े को खिला रहा है। दोनों ही बहुत ही संयम से गोलगप्पे का आनंद ले रहे हैं और अपनी बारी का इंतजार करते हैं। 

लखनऊ का बताया जा रहा है वीडियो

यह वीडियो लखनऊ के रेड चिली कांवेंट स्कूल के निकट बनाया गया बताया जा रहा है। इस वीडियो में गाय को गोलगप्पे खाती देखकर कई लोग हैरान रह गए। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि गाय गोलगप्पे खा सकती है और वो भी इतने आराम से। 

दिल को छू गया वीडियो 

वहीं इस वीडियो ने कई लोगों के दिलों को छू लिया है। वे गाय को गोलगप्पे खिलाने वाले की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो काफी समय पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 

टॅग्स :अजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो