गाय और बछड़े का गोलगप्पे खाता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, खिलाने वाले की लोग कर रहे जमकर तारीफ
By अभिषेक पारीक | Updated: June 5, 2021 14:07 IST2021-06-05T13:54:29+5:302021-06-05T14:07:44+5:30
गाय को घास या चारा चरते आपने कई बार देखा होगा। लेकिन गाय गोलगप्पे भी खा सकती है? यह तो आपने कभी सपने में भी नहींं सोचा होगा।

शौक से गोलगप्पे खाती गाय का यह वीडियो वायरल हो गया है। (फोटोः वीडियो ग्रैब)
गाय को घास या चारा चरते आपने कई बार देखा होगा। लेकिन गाय गोलगप्पे भी खा सकती है? यह तो आपने कभी सपने में भी नहींं सोचा होगा। हालांकि एक वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी की आंखें खोल दी हैं। वीडियो में एक शख्स गाय को गोलगप्पे खिला रहा है। शौक से गोलगप्पे खाती गाय का यह वीडियो वायरल हो गया है और गोलगप्पे खिलाने वाले की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक इंस्टाग्राम यूजर ने गाय का वीडियो शेयर किया है। अब तक करीब 58 हजार लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं और इसे करीब साढ़े छह लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में एक शख्स गाय को गोलगप्पे खिला रहा है। जिसके लिए लोगों ने खूब तारीफ की है।
वीडियो में गाय और उसका बछड़ा बिलकुल शांति से गोलगप्पे की स्टॉल के सामने खड़े हैं। वहीं एक एक शख्स दुकानदार से गोलगप्पे लेकर गाय और उसके बछड़े को खिला रहा है। दोनों ही बहुत ही संयम से गोलगप्पे का आनंद ले रहे हैं और अपनी बारी का इंतजार करते हैं।
लखनऊ का बताया जा रहा है वीडियो
यह वीडियो लखनऊ के रेड चिली कांवेंट स्कूल के निकट बनाया गया बताया जा रहा है। इस वीडियो में गाय को गोलगप्पे खाती देखकर कई लोग हैरान रह गए। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि गाय गोलगप्पे खा सकती है और वो भी इतने आराम से।
दिल को छू गया वीडियो
वहीं इस वीडियो ने कई लोगों के दिलों को छू लिया है। वे गाय को गोलगप्पे खिलाने वाले की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो काफी समय पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।