इस शख्स ने सांप संग रचाई शादी, बताता है पूर्वजन्म में थी गर्लफ्रेंड, यहां पढ़ें अनोखी लवस्टोरी
By स्वाति सिंह | Updated: October 26, 2020 15:36 IST2020-10-26T15:36:55+5:302020-10-26T15:36:55+5:30
यह मामला थाइलैंड में रहने वाले एक युवक का है। इस शख्स का कहना है कि वह अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता है। उसे विश्वास है कि उसकी पूर्व प्रेमिका ने पुर्नजन्म लिया है।

सांप से शादी करने के बाद अब दोनों साथ टीवी देखते हैं और पिकनिक भी मनाते हैं।
आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा पूर्व जन्म के अधूरे प्यार की कहानी। लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि एक शख्स ने विषेले सांप से शादी रचा ली है। इस शख्स ने कहना है कि उनकी प्रेमिका की मौत होने के बाद वह सांप के रूप में वापस लौट आई है।
यह मामला थाइलैंड में रहने वाले एक युवक का है। इस शख्स का कहना है कि वह अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता है। उसे विश्वास है कि उसकी पूर्व प्रेमिका ने पुर्नजन्म लिया है। लोग उसे कुछ भी कहे या समझे, वह अपनी पत्नी को नहीं छोड़ेगा। बताया गया है कि युवक की गर्लफ्रेंड की मौत पांच साल पहले हो गई थी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, उसके बाद इस शख्स ने 10 फीट लंबे कोबरा सांप से ही शादी कर ली है और अपनी पत्नी की तरह इसको रखता है। शादी करने के बाद से ही युवक नागिन के साथ सोता है, खाना खाता है और तो और रोमांस भी करता है। उसका मानना है कि उसकी गर्लफ्रैंड मरने के बाद इस कोबरा सांप के रूप में जन्म लेकर उसके साथ रहने आई है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सांप से शादी करने के बाद अब दोनों साथ टीवी देखते हैं और पिकनिक भी मनाते हैं। मालूम हो कि कोबरा सबसे जहरीला सांप होता है, लेकिन इस रिपोर्ट का दावा है कि युवक की इस पत्नी ने युवक को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार इस शख्स की गर्लफे्रंड की मौत करीब 5 साल पहले हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद वो कोबरा उसको मिला और उसको लगता है उसकी जिंदगी में उसका प्यार वापस लौट आया। इस शख्स के एक मित्र ने इस अनोखे कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।

