लाइव न्यूज़ :

समाजवाद से होने जा रही है 'ममता बनर्जी' की शादी, रिश्तेदारों के नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

By अभिषेक पारीक | Updated: June 11, 2021 21:27 IST

तमिलनाडु के सेलम जिले में एक शादी दूल्हे और दुल्हन के नामों के चलते चर्चा में हैं। इस शादी में दूल्हे का नाम समाजवाद है और दुल्हन का नाम है ममता बनर्जी। 

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी की शादी समाजवाद से होने जा रही है। रविवार को होने वाली शादी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है। समाजवाद के दो भाईयों का नाम लेनिनवाद और साम्यवाद है। 

कहते हैं कि नाम में क्या रखा है? भले ही नाम में कुछ न रखा हो लेकिन कई बार नाम लोगों का ध्यान अपनी ओर जरूर खींचते है। ऐसा ही मामला तमिलनाडु के सेलम जिले में सामने आया है। यहां पर एक शादी दूल्हे और दुल्हन के नामों के चलते चर्चा में हैं। इस शादी में दूल्हे का नाम समाजवाद है और दुल्हन का नाम है ममता बनर्जी। 

तमिलनाडु के सेलम में समाजवाद की शादी ममता बनर्जी के साथ तय हुई है। लोगों के बीच यह शादी तब चर्चा में आ गई जब शादी का निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब कई लोग इस शादी के बारे में बात कर रहे हैं। 

तीनों ही बेटों के दिलचस्प नाम

दरअसल यह शादी रविवार को होने जा रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव ए. मोहन के बेटे का नाम समाजवाद है। उनके अन्य दो बेटों का नाम भी दिलचस्प है। जिनमें से एक का नाम साम्यवाद है और दूसरे का नाम लेनिनवाद है। 

भाकपा के कट्टर समर्थक हैं मोहन

मोहन भाकपा के समर्थक हैं। मोहन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मैंने 18 साल की उम्र से भाकपा द्वारा आयोजित किए जाने वाले विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। बाद में मैं भाकपा का पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गया। अब उनका बेटा भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहा है।

दुल्हन को ऐसे मिला ममता बनर्जी नाम

दूसरी ओर, दुल्हन के घर वाले कांग्रेस समर्थक हैं। दुल्हन के दादा और माता-पिता सभी कांग्रेस में हैं। करीब बीस साल पहले जब ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में कांग्रेस में काम कर रही थी तो नवजात बच्ची को ममता बनर्जी नाम दिया गया। लोग इस शादी के बारे में बात करते नहीं थक रहे हैं। कई लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि रविवार को होने वाली शादी में मेहमान कौन-कौन होंगे?

 

टॅग्स :अजब गजबममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो