लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के बीजेपी ज्वाइन करने की क्या है हकीकत, यहां देखें वायरल हो रहा सदस्यता कार्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2019 09:15 IST

फर्जी सदस्यता कार्ड का एक प्रिंटआउट वायरल हो रहा है जिसमें बाईं ओर बनर्जी की तस्वीर है. इसमें सदस्य के नाम के रूप में ममता बनर्जी का नाम दर्ज है।

Open in App

तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया में उस फर्जी सदस्यता कार्ड को जारी करने के लिए भाजपा की आलोचना की, जिसमें पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी का नाम दर्ज है. पार्टी महासचिव पार्थ चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि तृणमूल, बनर्जी की छवि खराब करने के लिए दोषियों के खिलाफ सख्त और उचित कदम उठाएगी.उन्होंने फर्जी सदस्यता कार्ड का एक प्रिंटआउट दिखाया, जिसमें बाईं ओर बनर्जी की तस्वीर है. इसमें सदस्य के नाम के रूप में ममता बनर्जी का नाम दर्ज है और राज्य का नाम पश्चिम बंगाल लिखा है. इस कार्ड पर बड़े अक्षर में भारतीय जनता पार्टी लिखा है, और उसका लोगो भी अंकित है.

इस फर्जी सदस्यता कार्ड के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए, चटर्जी ने कहा कि भगवा पार्टी ने घटिया सस्ते कृत्यों का सहारा लिया. भाजपा लोगों को गुमराह करने और तृणमूल के कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने के लिए परेशानी पैदा कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए अशुभ संकेत हैं. उन्होंने कहा कि तृणमूल पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराएगी.

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल